{"_id":"5f6796958ebc3e09d0711df0","slug":"3510-students-online-apply-for-admition-in-two-college-sirsa-news-rtk574536819","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कॉलेजों में दाखिले के लिए 3510 विद्यार्थियों के किया ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कॉलेजों में दाखिले के लिए 3510 विद्यार्थियों के किया ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन का रविवार को अंतिम दिन था। रविवार रात 12 बजे के बाद आवेदन करने का पोर्टल बंद कर दिया गया। जिले में अभी तक नेशनल कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय में 3510 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। इसके बाद आवेदन किए गए विद्यार्थियों की मेरिट के अनुसार सूचि तैयार की जाएगी। दाखिले की पहली मेरिट सूची 26 सितंबर को जारी होगी।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को रविवार तक का समय दिया था। रविवार रात 12 बजे तक जितने विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं, विभाग उनकी मेरिट सूची तैयार करेगा। जिले में अभी तक 3510 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किए हैं। जिसमें नेशनल कॉलेज में 2040, वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में 1470 छात्राओं ने अपना आवेदन किया है। उच्च शिक्षा विभाग सभी आवेदन करने वालों विद्यार्थियों के कागजात की जांच करेगा, जिसमें अगर कोई गलती पाई जाती है तो पहले तो उस विद्यार्थी को 48 घंटे का समय दिया जाएगा, उसके बाद अगर वह अपनी गलती सही नहीं करता है तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आवेदन की जांच पश्चात 26 सितंबर को मेरिट सूची तैयार की जाएगी जो 12वीं कक्षाओं के नंबरों पर आधारित होगी, उसी के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी ही दाखिला ले सकेंगे। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में आता है उन्हें एक मैसेज भेजा जाएगा। जिसके बाद विद्यार्थी को वेबसाइट पर जाकर फीस पे लिंक से वह 29 सितंबर तक अपनी फीस भर पाएगा।
बता दें कि राजकीय महिला महाविद्यालय में 1470 छात्राओं ने आवेदन किया है। जिसमें बीए कक्षा के 430 सीटों पर 1470 छात्राओं ने, बीकॉम की 160 सीटों पर 189 छात्राओं ने आवेदन किया है। वहीं नेशनल कॉलेज की 2040 सीटों पर बीए की 1120 सीटों पर 2455, बीए इंवनिंग की 240 सीटों पर 35, बीए आनर्स की 40 सीटों पर 36, बीकॉम की 240 सीटों पर 371, बीएससी नॉन मेडिकल की 240 सीटों पर 429, बीएससी मेडिकल की 160 सीटों पर 186 आवेदन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदनों की जांच में जुटा विभाग
कॉलेजों में होने वाले स्नातक कक्षाओं के दाखिले के लिए ऑनलाइन भरे गए दस्तावेजों की जांच के लिए प्रत्येक कॉलेजों में कमेटियों का गठन किया गया है। इस दौरान रविवार तक सभी कॉलेज कमेटियां दस्तावेजों की जांच कर सौंप देंगी। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवेदनों की जांच करने के लिए प्रत्येक दिन आए आवेदनों को कॉलेजों के पास भेजा जाता है। ताकि समय रहते आवेदनों की जांच कर मेरिट सूची को तैयार किया जा सके।
कोट
स्नातक कक्षाओं में दाखिले का रविवार को अंतिम दिन था। इसके बाद कोई भी विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकता है। 26 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम आएंगे उनके पास मैसेज से सूचना भेजी जाएगी। जिसमें दाखिले संबंधित पूरी जानकारी होगी, साथ ही ऑनलाइन फीस भरने का लिंक भी होगा।
- विवेक गोयल, एडमिशन नोडल अधिकारी, नेशनल कॉलेज सिरसा।