फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   350 students from 41 teams showed their skills in the district level children's competition

Sirsa News: जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिता में 41 टीमों के 350 विद्यार्थियों ने दिखाया अपना हुनर

Wed, 23 Oct 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
350 students from 41 teams showed their skills in the district level children's competition
बाल भवन में आयो​जित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थानी गाने पर प्रस्तुति देतीं छात्राएं।    स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। बरनाला रोड स्थित बाल भवन में बाल दिवस के उपलक्ष्य में चल रही जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हुआ। मंगलवार को सभी समूहों की अंतिम चरण की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें कुल 41 टीमों व 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

समापन अवसर पर कार्ड मेकिंग के प्रथम समूह, क्विज प्रतियोगिता के द्वितिय, तृतीय व चतुर्थ समूह और समूह नृत्य के प्रथम व द्वितीय समूह की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एचएससीसीडब्ल्यू (मुख्यालय) चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष पारीशा शर्मा व मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हार-जीत तो चलती रहती है, आप इस मंच तक पहुंचे तो आप सभी ही विजेता हैं। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नृत्य कला से प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे विजेताओं को डिवीजनल स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार है समूह
- ग्रुप 1: कक्षा पांचवी तक

- ग्रुप 3: नौवीं से दसवीं तक

- ग्रुप 2: छठीं से आठवीं तक

- ग्रुप 4: 11वीं से 12वीं तक

ये रहे प्रतियगिता के परिणाम
क्ले मॉडलिंग ग्रुप- 1

- गुरलीन कौर, गुरुनानक पब्लिक स्कूल सिरसा : प्रथम

- महरप्रीत, दी जीनियस स्कूल, रानियां : द्वितीय

- रिया, प्रयूडेंस स्कूल बाजेकां : तृतीय

- जिया, डीएवी सीपी स्कूल व परिकशिता, जीआरजी नेशनल गर्ल्स स्कूल सिरसा : सांत्वना पुरस्कार

क्ले मॉडलिंग ग्रुप- 2

- सानवी, दी सिरसा स्कूल : प्रथम

- संचित, गुरु नानक पब्लिक स्कूल : द्वितीय

- तरिशा, डीपीएस स्कूल : तृतीय

- अंकिता, गुरुनानक पब्लिक स्कूल सिरसा व हरसीरत कौर, दी जीनियस स्कूल रानियां : सांत्वना पुरस्कार

दिया, कैंडल डेकोरेशन, गुप - 2

- सीमरत कौर, प्रयूडेंस स्कूल बाजेकां, प्रथम

- दीक्षा, आदर्श सीसें स्कूल, द्वितीय

- नवरीत कौर, डीपीएस स्कूल सिरसा, तृतीय

- अलका, पार्वती देवी सीसे स्कूल सिरसा व हरसिरत कौर, जीडी गोयंका स्कूल सिरसा : सांत्वना

देशभक्ति ग्रुप समूह, ग्रुप - 2

- डीपीएस स्कूल सिरसा टीम : प्रथम

- गुर नानक पब्लिक स्कूल सिरसा : द्वितीय

-द जीनियस स्कूल रानियां : तृतीय

देशभक्ति ग्रुप समूह, ग्रुप- 3

-डीपीएस स्कूल सिरसा टीम : प्रथम

-गुर नानक पब्लिक स्कूल सिरसा : द्वितीय

-जीआरजी नेशनल गर्ल्स स्कूल सिरसा : तृतीय

देशभक्ति ग्रुप समूह, ग्रुप- 4

-द जीनियस स्कूल रानियां : प्रथम

-श्री राम न्यू सतलुज स्कूल सिरसा : द्वितीय


बाल भवन में 14 से 22 अक्तूबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। मंगलवार को प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। - पूनम नागपाल, जिला बाल कल्याण अधिकारी, बाल भवन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed