फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   346 bags stolen from the warehouse of a company doing business of cottonseed.

Sirsa News: खल बिनौले का कारोबार करने वाली कंपनी के गोदाम से 346 बैग चोरी

Sun, 17 Nov 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
346 bags stolen from the warehouse of a company doing business of cottonseed.
सिरसा। शहर के हिसार रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में खल बिनौला बनाने वाले फर्म के गोदाम के चौकीदार पर ही 346 बैग चुराने का आरोप है। फर्म के अकाउंटेंट की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी चौकीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऋषि कुमार पुत्र त्रिलोक चंद निवासी कोर्ट कॉलोनी सिरसा नरेश ट्रेडिंग कंपनी नई अनाज मंडी में बतौर अकाउंटेंट काम करता है। ऋषि का कहना है कि यह कंपनी खल बिनौला व पशु आहार आदि का कारोबार करती है। कंपनी का गोदाम इंडस्ट्रियल एरिया हिसार रोड पर है। ऋषि का कहना है कि कंपनी ने गोदाम में विकास कुमार को चौकीदार के रूप में रखा हुआ है। विकास गोदाम में अपने परिवार सहित रहता है। ऋषि का कहना है कि कंपनी ने 24 मई 2024 को गोदाम में 625 बैग चुरी व 715 बैग खल रखवाए थे।
विज्ञापन

गत दिवस गोदाम में माल की गिनती की तो 93 बैग खल व 238 बैग चूरी गायब मिले। ऋषि का कहना है कि कंपनी को शक है कि चौकीदार विकास कुमार ने किसी अन्य शख्स के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। आरोपी चौकीदार से पूछताछ कर इस घटना की गुत्थी को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed