{"_id":"69dd4741e496c0cb36044340","slug":"340-chalan-cut-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156573-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रैफिक पुलिस ने 340 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रैफिक पुलिस ने 340 वाहनों के काटे चालान
Tue, 14 Apr 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में एक सप्ताह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। कुल 340 वाहनों के चालान किए गए।
इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि अभियान के तहत ड्रंक ड्राइविंग व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 97 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त बिना हेलमेट और तेज गति से दुपहिया वाहन चलाने वाले 119, ओवर स्पीड और गलत लेन बदलने वाले 61 व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले 63 वाहनों के चालान काटे गए।
पुलिस ने शिक्षण संस्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष अभियान भी चलाया। स्कूल बसों की भी विशेष जांच की गई और चालकों को फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और फर्स्ट एड बॉक्स रखने के निर्देश दिए गए।