फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   33 people including seven year old child and four health workers found corona infected

Sirsa News: सात वर्षीय बच्चे और चार स्वास्थ्य कर्मी सहित 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 25 Apr 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
33 people including seven year old child and four health workers found corona infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में मंगलवार को एक साथ 33 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक सात वर्षीय बच्चा और चार स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव हैं। इनमें से दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि 31 को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब कुल 99 मरीज सक्रिय हैं। जिनमें से 95 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
जिले में इस माह अब तक 201 मरीज मिल चुके हैं। जिला में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 99 हो गई है। जिले की संक्रमण दर वर्तमान में 15.94 प्रतिशत है। हालांकि लोगों के स्वस्थ होने की दर अभी संतोषजनक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 341 संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 33 मरीज संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को सिरसा में 12, डबवाली में आठ, ऐलनाबाद में दो, कालांवाली में एक, ओढां में एक, नाथसूरी चोपटा में दो, रानियां में दो, चौटाला में तीन व बड़ागुढ़ा में दो मरीज संक्रमित मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक जिलेभर से 7 लाख 40 हजार 200 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 34 हजार 420 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला में 33 हजार 774 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 314 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिला में 99 एक्टिव मरीज हैं। चार मरीजों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि 95 को होम आइसोलेट किया गया है। मंगलवार को 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिला में अब तक 547 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

-----------------------
इस माह 2578 संदिग्धों के लिए गए हैं सैंपल
पिछली तीन लहरों की तुलना में कोविड की चौथी लहर में संक्रमण अब तक खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंचा है। 31 मार्च से 25 अप्रैल तक जिले में 2578 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें से 201 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें सबसे अधिक 70 मरीज सिरसा शहर के हैं। दूसरे नंबर पर डबवाली है, जहां अब तक 28 संक्रमित मिले चुके हैं। इसके अलावा नाथूसरी चौपटा में 23, रानियां में 18, ओढां में 14, ऐलनाबाद में 13, कालांवाली में 12, चौटाला में 9, बड़ागुढ़ा में 7 व माधोसिंघाना में अब तक 6 संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार को संक्रमित मिले 33 में से 16 महिलाएं हैं, जबकि 17 पुरुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वैक्सीन लगवा चुके लोग भी मिल रहे पॉजिटिव
जिले में कोरोना वैक्सीन लगवा चुके मरीज भी अब कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाई है। ताकि कोरोना मरीजों की पहचान हो सके। जिले में अभी एक हजार संदिग्धों के सैंपल लेने को लेकर पत्र जारी किया गया है। लेकिन अभी तक 400 के करीब मरीजों के सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं।

--------
वर्जन
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग मास्क व सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज कोरोना सैंपल अवश्य करवाएं। मंगलवार को जिले में 33 मरीज संक्रमित मिले हैं। लगातार जिले में सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है।
-डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed