{"_id":"61d9d4b04afdb8511853c0da","slug":"33-mm-of-rain-fell-in-three-days-the-problem-increased-due-to-waterlogging-in-the-city-sirsa-news-hsr621569167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में हुई 33 एमएम बारिश, शहर में जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों में हुई 33 एमएम बारिश, शहर में जलभराव से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर में सड़क पर ठहरा पानी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शनिवार को अलसुबह जिले के कई क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण दिनभर मौसम ठंडा बना रहा। जिले में बीते चार दिनों से हुई बारिश के कारण शहर की कॉलोनियों से जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं बारिश के कारण किसानों गेहूं, सरसों, जौ, चना और अन्य फसलों को इसका काफी लाभ मिल रहा है।
शनिवार अल सुबह सिरसा में 9, ओटू में 20, पंजुआना में 18, रोड़ी में 5, कालांवाली में 14, खुइयां मलकाना में 10, अबूबशहर में 15 व गोलेवाला में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बरसात के कारण सड़के जलमग्न हो गई। बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 17.2 व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के साथ चलने वाली ठंडी हवाओं ने भी लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। वहीं दोपहर बाद हल्की धूप खिलने के बाद लोगों को राहत मिली तथा बाजारों में लोगों की चहल-पहल शुरु हुई। इसके पश्चात आसमान में छाए बादलों में फिर से सूर्यदेव छिप गए। जिसके ठंड का असर पहले से बढ़ गया। शहर में डबवाली रोड, भादरा बाजार, कीर्तिनगर, बस स्टैंड, बरनाला रोड, गोल डिग्गी चौक व अन्य क्षेत्रों में बारिश का पानी जमा हो गया।
तीन दिनों में हुई सिरसा में 33 एमएम बारिश
बीते दिन दिनों से सिरसा में 33 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिससे किसानों की फसलों को इसका काफी लाभ मिल रहा है। किसानों की फसल अब तेजी से फैलाव कर रही है। बारिश से पहले खेतों में गेहूं की फसल में पिलापन देखने को मिल रहा था। लेकिन अब पानी और नाइट्रोजन की मात्रा पूरी होने के बाद फसल का फैलाव होने के साथ साथ तेजी से बढ़ोतरी भी कर रही है। वहीं किसान किशन चंद, नरेश कुमार, राहुल, मुनीष कुमार, ने बताया कि बारिश से फसलों का इसका काफी लाभ मिल रहा हैै। सूखे कोहरे के कारण फसले खराब हो रही थी लेकिन अब वह तेजी से फैलाव कर रही है। जिसका पैदावार पर भी लाभ मिलेगा।