फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   33 animals died in a day due to lumpy in the district

जिले में लंपी से एक दिन में 33 पशुओं की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
33 animals died in a day due to lumpy in the district
मृतक गाय को दबाने की तैयारी करता ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा/चोपटा। जिले के पशुओं में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। रविवार को भी जिले में एक दिन में 33 पशुओं की मौत हो गई। जिसके कारण पशुपालन विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। हालांकि जिले में हर रोज काफी संख्या में पशु इससे संक्रमित हो रहे हैं। वहीं चोपटा क्षेत्र के गांव गुसाईंआना में ही सात पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को बचाने के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 7565 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 5,529 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं पशुपालन विभाग की ओर से अब तक 70 हजार 900 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिले मेें अब तक कुल 436 पशुओं की मौत लंपी संक्रमण से हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं राजस्थान की सीमा से सटे गांव गुसाईंआना में गायों में लंबी वायरस फैल रहा है। गांव में हर रोज गोवंश के मरने का सिलसिला जारी है। गांव में अब तक 7 गायों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक इस बीमारी से संक्रमित हो चुकी हैं। गुसाईंआना के किसान प्रेम कुमार कि 2 गाय और एक बछड़े की लंपी रोग की चपेट में आने से मौत हो गई है। किसान प्रेम कुमार ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उसकी एक दुधारू गाय लंपी रोग से संक्रमित हो गई थी। इलाज के दौरान शनिवार को गाय की मौत हो गई। इस दौरान एक गाय और बछड़ा भी लंपी रोग से ग्रस्त हो गए। उनकी रविवार को मौत हो गई। इसके अलावा गांव में जयसिंह के तीन गोवंश और डूंगरराम के एक बैल की लंपी रोग की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed