{"_id":"5c671b93bdec227395217fa2","slug":"31550261139-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतरगढ़ पट्टी में आवारा कुतों का आतंक, दो बच्चियों सहित तीन लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतरगढ़ पट्टी में आवारा कुतों का आतंक, दो बच्चियों सहित तीन लोगों को काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चत्तरगढ़ पट्टी में लावारिस कुत्तों ने दो बच्चियों सहित तीन लोगों को काटा
सिरसा। शहर की चत्तरगढ़ पट्टी में इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से कॉलोनीवासी भयभीत है। पिछले दो-तीन दिनों में इन कुत्तों ने तीन लोगों को काट खाया है, जिनमें दो छोटी बच्चियां शामिल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से इन कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
कॉलोनी निवासी कृष्ण जांगड़ा ने बताया कि उसकी पोती काव्या को आवारा कुत्तों ने काट खाया, जबकि पड़ोस में रहने वाली एक अन्य बच्ची को भी इन कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। इसके अलावा गली में फेरी लगाने वाले एक व्यक्ति को भी आवारा कुत्तों ने बुरी तरह काट डाला। आवारा कुत्तों के झुंड से कॉलोनीवासी भयभीत है। वहीं कृष्ण जांगड़ा ने आरोप लगाया कि कुत्तों के काटने के बाद वे अपनी पोती काव्या को सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले गए, लेकिन पहले तो ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उनकी कोई सुनवाई ही नहीं की और बाद में बताया कि सरकारी अस्पताल में टीके ही नहीं है। बाद में वे अपनी पोती को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों से निजात दिलाई जाए और नागरिक अस्पताल में टीके उपलब्ध करवाए जाएं ताकि मरीजों को इधर-उधर न भटकना पड़े।