फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विधायिका नैना चौटाला की अध्यक्षता में शेरगढ़ में ग्रामीण जेजेपी में शामिल

विधायिका नैना चौटाला की अध्यक्षता में शेरगढ़ में ग्रामीण जेजेपी में शामिल

Fri, 15 Feb 2019 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
विधायिका नैना चौटाला की अध्यक्षता में शेरगढ़ में ग्रामीण जेजेपी में शामिल
शेरगढ़ में ग्रामीण छह परिवारों ने जताई जेजेपी में आस्था
विज्ञापन

डबवाली। गांव शेरगढ़ में छह से अधिक समर्थक परिवारों ने जन नायक जनता पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी का झंडा थाम लिया। वीरवार को हलका विधायिका नैना सिंह चौटाला ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव शेरगढ़ में जन नायक जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान गांव शेरगढ़ के आधा दर्जन से अधिक भाटी, गोदारा, सिहाग व घारू परिवार ने हलका विधायका नैना चौटाला की उपस्थिति में जेजेपी का दामन थामा और पार्टी में अपनी आस्था जताई। इस मौके पर विधायक ने उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया।

जन नायक जनता पार्टी में शामिल होने वाले इन परिवारों में चौधरी जसवंत सिंह सिहाग, जगदीश सिहाग, प्रकाश सिंह भाटी, प्रेम पाल सिहाग, पुरुषोत्तम सिंह भाटी, गुरप्रीत सिंह भाटी, बलौर सिंह भाटी, बूटा सिंह भाटी, जगवंत सिंह भाटी, गुर सिमरजीत सिंह भाटी, प्रगट सिंह भाटी, इकबाल सिंह भाटी, कैलाश कुमार, नरेश गोदारा, विजय गोदारा, रणजीत गोदारा, नगेन्द्र सिंह भाटी, सुखजिंदर सिंह भाटी, प्रह्लाद भाटी, रूलदू सिंह घारू, साधू सिंह घारू, नछतर सिंह घारू, रामपाल, राजाराम, मांगीराम भाटी, सोना राम भाटी, साधूराम भाटी, प्रभुराम भाटी व उनके अन्य समर्थक शामिल हैं। विधायिका नैना सिंह चौटाला ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं। सभी कार्यकर्ता तैयार रहें और जन नायक जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर संगठन को मजबूत करने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed