फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   किसान बोले गेंहू की फसल की ये अंतिम सिंचाई है, हमें आश्वासन नहीं आपूर्ति चाहिए

किसान बोले गेंहू की फसल की ये अंतिम सिंचाई है, हमें आश्वासन नहीं आपूर्ति चाहिए

Fri, 16 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
किसान बोले गेंहू की फसल की ये अंतिम सिंचाई है, हमें आश्वासन नहीं आपूर्ति चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां (सिरसा)।
नुहियांवाली, ओढां और सालमखेड़ा के किसानों ने वीरवार को नुहियांवाली बिजली घर में एकत्र होकर विभाग के खिलाफ रोष जताया। सूचना पाकर पहुंची ओढां पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। किसानों ने लाइनमैन को एसडीई पंजुआना के नाम मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया तो वे शांत नहीं बैठेंगे।
नुहियांवाली के किसान बलविन्द्र यादव, राधेश्याम, अजय कुमार, मदन लाल, बलविंद्र नेहरा, आशाराम नेहरा, सालखेड़ा के पाल सिंह, जगसीर सिंह, चानण सिंह, जग्गा सिंह व ओढां के मनफू ल आदि ने बताया कि उनके खेत नुहियांवाली व प्रथम व तृतीय एपी फीडर के नीचे पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय गेहूं की फसल में अंतिम सिंचाई बाकी है, लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह से दोनों फीडरों पर विद्युत आपूर्ति चरमराकर रह गई है। उन्होंने विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस समस्या को लेकर बीते 3 दिन पूर्व तीन गांवों के किसान एसडीई से मिले थे। जहां एसडीई ने उन्हें समस्या के शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया था। किसानों ने कहा कि विभाग ने नुहियांवाली प्रथम फीडर से कुछ मोटरों के कनेक्शन नुहियां वाली तृतीय फीडर पर कर दिए लेकिन दोनोें ही फीडर नहीं चले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ओढां पुलिस ने किसानों को समझाया कि वे शांतमयी ढंग से विभागीय अधिकारियों से बात करें। जिस पर कि सानोें ने कहा कि वे यहां पर अपनी समस्या के समाधान के लिए आए हैं। किसानों ने बताया कि ये समस्या लंबे समय से हैं, लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह के अंतराल में समस्या ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को नियमानुसार छह घंटे आपूर्ति दी जाती है, लेकिन उन्हें किश्तों में करीब तीन घंटे आपूर्ति दी जा रही है। किसानों ने कहा कि विभाग चाहे उन्हें किसी फीडर से भी आपूर्ति मुहैया करवाए लेकिन शीघ्र ही समस्या का समाधान होना चाहिए। अगर विभाग ने उन्हें महज आश्वासन दिए तो वे शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

ये है लोड
नुहियांवाली प्रथम फीडर पर रोहिड़ांवाली, ओढां, नुहियांवाली, घुंकावाली और पन्नीवाला मोटा सहित पांच गांवोें का रकबा पड़ता है। उक्त गांवों की करीब 300 मोटरें हैं। वहीं, नुहियांवाली तृतीय के नीचे चोरमार, नुहियांवाली, जंडवाला जटान सहित तीन गांवों की करीब 130 मोटरें पड़ती हैं। नुहियांवाली प्रथम फीडर पर 300 एंपियर का लोड है, जिसके चलते आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पाती। इन दोनों फीडरों को ओढां 132 केवी से आपूर्ति मिलती है। 3 दिन पूर्व किसानों के रोष को देखते हुए एसडीई ने प्रथम फीडर से कुछ लोड तृतीय फीडर पर डाल दिया था, लेकिन वीरवार को अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण किसान भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की समस्या को देखते हुए तृतीय फीडर से कुछ लोड और कम कर राजपुरा एपी फीडर पर डाल दिया गया है, जिसके बाद किसानों की समस्या हल हो गई। वैसे नुहियांवाली का कुछ रकबा जंडवाला जटान 33 केवी से जोड़ने के लिए लाइन खिची हुई है, लेकिन वीसीवी मशीन आने का इंतजार है। मशीन आते ही उक्त गांवों की लोड संबंधी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
-भागीरथ, एसडीई पंजुआना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed