फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीडीएलयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल से काम काज ठप

सीडीएलयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल से काम काज ठप

Wed, 14 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल से काम काज ठप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन और आउटसोर्सिंग एंप्लाइज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रशासनिक भवन के सामने चल रहे धरने पर मंगलवार को भी दोनों कर्मचारी आमरण अनशन पर रहे। अन्य कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लेकर कामकाज ठप रखा। कार्यालय बंद होने के कारण विश्वविद्यालय में काम कराने के लिए आने परीक्षार्थी और छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
सीडीएलयू में धरने पर बैठे कर्मचारियों में से एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन एनटी के देवी लाल और आउटसोर्सिंग एंप्लाइज एसोसिएशन से श्रवण कुमार ने मांगें पूरी न होने के कारण सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया था। मंगलवार को भी उनका आमरण अनशन जारी रहा। सिरसा थाना प्रभारी अमित बैनीवाल ने धरना स्थल पर जाकर शांति पूर्व हड़ताल की अपील की। हड़ताल कर रहे यूनियन के महासचिव कुलदीप गहलावत, सचिव सुरेंद्र दलाल, कैशियर रविंद्र सैनी, आउटसोर्सिंग यूनियन के उपप्रधान रणबीर, सचिव ज्योति व कैशियर सत्यवान कुंडू, पूर्व प्रधान महेंद्र बैनीवाल ने कहा कि कुलपति को हटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को उप कुलपति को कई मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा था जिस पर काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे वीसी के खिलाफ कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए पद जल्द सृजित करवाकर नई भर्ती की जाए। वरिष्ठता सूची के लिफाफे खोले जाएं जो दो मेंबर कमेटी द्वारा तैयार किए गए हैं। आउटसोर्सिग कर्मियों को सैलरी हर महीने की 10 तारीख से पहले दी जाए। रिजल्ट ब्रांच में छात्रों की एंट्री का समय निर्धारित किया जाए। नॉन टीचिंग कर्मचारियों का वर्क लोड निर्धारित किया जाए सहित कई मांगों को लेकर वीसी से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन किसी भी समस्या का हल नहीं हो पाया है। उप कुलपति के अड़ियल रवैये के कारण विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मी ने संघर्ष रत है। धरने प्रदर्शन में पूजा, रामेश्वर, विजय रंगा, मनोज रेलन, सुरेंद्र हांडा, कृष्ण, विक्रम, सन्नी, रामनिवास, सुधीर सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को जमकर कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed