{"_id":"5a3d65164f1c1bc9678c36a0","slug":"31513973014-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एच-टेट की परीक्षा आज, प्रशासन की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एच-टेट की परीक्षा आज, प्रशासन की तैयारियां पूरी
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट की परीक्षा आज, प्रशासन की तैयारियां पूरी
धारा 144 के बीच 14 परीक्षा केंद्रों में छह हजार युवा देंगे परीक्षा
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 23 और 24 दिसंबर को आयोजित की जाने वाले एच-टेट परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। सिरसा जिले में परीक्षा को लेकर 14 सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों में करीब छह हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
प्रशासन की ओर से एच-टेट परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढग से संपन्न करवाने के लिए जिला में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू लगाई गई है। एचटेट परीक्षाओं को लेकर बनाए गए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में हथियार लेकर चलने पर पाबंदी है और परीक्षा अवधि के दौरान परिधि में आम व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। परीक्षा अवधि में फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। जिलाधीश प्रभजोत सिंह का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षार्थियों की आवागमन सुविधा को मद्देनजर रखते हुए रोडवेज प्रशासन को सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं।