फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मजदूरी के रुपये देने जा रहे वेटर से नकदी छीनने का प्रयास

मजदूरी के रुपये देने जा रहे वेटर से नकदी छीनने का प्रयास

Sat, 12 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी के रुपये देने जा रहे वेटर से नकदी छीनने का प्रयास
सिरसा। शहर के संजय कॉलोनी क्षेत्र में वीरवार की रात्रि को कुछ युवकों ने मजदूरी के रुपये देने जा रहे एक वेटर से मारपीट कर नकदी छीनने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही की उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आए, जिन्हें देखकर युवक भाग गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में उपचाराधीन मालगोदाम रोड निवासी इकबाल पुत्र रामदेव ने बताया कि वह शादियों में वेटर का काम करता है। उसके नीचे कई और युवक काम करते हैं। रात्रि को वह करीब 25 हजार की पेमेंट लेकर दूसरे मजदूरों को देने के लिए संजय कॉलोनी में जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसकी बाइक रूकवा ली और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर युवक भाग गए। इकबाल ने बताया कि अगर आसपास के लोग न आते तो युवक उससे नगदी भी छीनकर ले जा सकते थे। पुलिस कोे मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


मजदूरी के रुपये देने जा रहे वेटर से नकदी छीनने का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed