फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   31 people found corona positive

जिले में एक साथ मिले 31 कोरोना पॉजिटिव

Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
31 people found corona positive
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। रविवार शाम को आई रिपोर्ट में 31 लोग एक साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में यह पहली बार हुआ है कि एक साथ इतनी संख्या में कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले 22 लोग एक ही दिन में कोरोना संक्रमित आए थे। संक्रमित मिले 31 लोगों में आठ विदेश और अन्य प्रदेश से जिले में आए हैं, तथा अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित चार लोगों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बता दें कि जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 322 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को आई रिपोर्ट में जिले के 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
अधिकतर संक्रमित किसी अन्य प्रदेश से या फिर विदेश से लौटकर आए हैं। कुछ दिन पहले जिले में बाहर से लौटे लोगों की जब स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तो उसमें आठ लोग संक्रमित पाए गए। सिरसा का रहने वाला युवक कुछ दिन पूर्व लंदन से वापस लौटा था, विभाग ने जब युवक की जांच की और सैंपल भेजे तो उसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। वहीं शहर में दो लोग सिंगापुर से लौटे हैं जो संक्रमित पाए गए हैं। शहर के बेगू रोड पर रहने वाला पर रहने वाला व्यक्ति पटोदी से वापस लौटा था, जो संक्रमित पाया गया है। वहीं बी ब्लॉक का रहने वाला 44 वर्षीय व्यक्ति जो बिहार से लौटा था और राजस्थान से पंजुआना में लौटा व्यक्ति और एमसी कॉलोनी में बंगाल से लौटा युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आने से जिले के गांव चामल में 53 वर्षीय व्यक्ति, मौजूखेड़ा की 29 वर्षीय महिला, नुहियांवाली का 24 वर्षीय युवक, उपकार कॉलोनी में तीन संक्रमित, 42 वर्षीय रहमत कॉलोनी की महिला, 40 वर्षीय महिला समेत छह कोरोना संक्रमित रानियां गेट, रानियां की ढाणी भांजी वाली से 28 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। शहर की हुडा कॉलोनी में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है, जहां रविवार को एक महिला और एक युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहर की ई ब्लॉक की महिला, ढाणी तेजा सिंह से 52 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दी है। साथ ही कोरोना संक्रमित प्रभावित क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर रहा है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के लिए सर्वे शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्वस्थ होने वालों को घटा आंकड़ा, चार संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
जिले में रविवार को एक संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। रानियां का रहने वाला कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गया है। वहीं शहर की उपकार कॉलोनी में दो, डबवाली में एक और एक बी ब्लॉक में रहने वाले कोरोना संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 322 हो गया है तो वहीं 204 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि इस समय 166 संक्रमित एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रविवार को 31 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा संक्रमित संपर्क में आने से हुए हैं, तो कुछ लोग विदेश और अन्य प्रदेश से लौटे हैं। लोग अगर सामाजिक दूरी का प्रयोग करेंगे तो संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed