फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   300 players from 18 districts participated in the trials of India Taekwondo Federation Cup

Sirsa News: इंडिया ताइक्वांडो फेडरेशन कप के ट्रायल में 18 जिलों से 300 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Sat, 05 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 05 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
300 players from 18 districts participated in the trials of India Taekwondo Federation Cup
शाह सतनाम जी बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो के ​खिलाड़ी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। इंडिया ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2025-26 के लिए हरियाणा ओपन सलेक्शन ट्रायल (लड़के व लड़कियां) शनिवार को शाह सतनाम जी मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम सिरसा में शुरू हुए। पहले दिन 18 जिलों से 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में ट्रायल दिए। इनमें 180 पुरुष व 120 महिला खिलाड़ी शामिल रहे।

ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन सिरसा की ओर से आयोजित दो दिवसीय ट्रायल में किड्स, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर और पैरा (क्योरुगी व पूमसे) कैटेगरी में खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। पहले दिन अंडर-41 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा का हर्षित प्रथम, पंचकुला का समर कक्कड़ द्वितीय व रोहतक का जतिन व पलवल मोहित संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-45 किलोग्राम भार वर्ग में करनाल का सिद्धार्थ पहले, फरीदाबाद का दक्ष गुलिया दूसरे और सिरसा का इश्मीत व लवदीप तीसरे पायदान पर रहे।
विज्ञापन


ट्रायल प्रक्रिया का शुभारंभ शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल वार्डन सुनील इन्सां, खेल प्रभारी अजमेर सिंह इन्सां ने किया। सांध्यकालीन सत्र में गुसाईंआना के सरपंच रघुवीर सिंह, कागदाना के पूर्व सरपंच सुनील कुमार, कृषि विभाग से एडीओ सुनील कुमार उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन की ट्रायल प्रक्रिया फेडरेशन के हरियाणा सचिव विनोद सैनी, टेक्निकल डायरेक्टर राजपाल, गुरुग्राम से मनोज, हिसार से नीरज, सिरसा से रविंद्र कुमार, सोनीपत से मनोज देशवाल सहित अन्य प्रशिक्षकों की अगुवाई में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed