फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   300 beds reserved in 16 private hospitals due to feared third wave

आशंकित तीसरी लहर को लेकर 16 निजी अस्पतालों में 300 बेड बच्चों के लिए आरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
300 beds reserved in 16 private hospitals due to feared third wave
सिरसा। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब जिले के 16 निजी अस्पतालों से संपर्क कर लिया है। इन अस्पतालों में 300 बेड को बच्चों के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें से 26 वेंटिलेटर व 150 आइसीयू युक्त बेड है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में एक हजार लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। अस्पताल में पहले जीटेक के 70 सिलिंडर थे, जबकि अब इनकी संख्या को बढ़ाकर 350 किया गया है। डबवाली के सरकारी अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। इसके अलावा तारा बाबा अस्पताल, शाह सतनाम अस्पताल और एसपीएस अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी है। जिले में दवाइयों का भी पर्याप्त स्टाक किया गया है। साथ ही स्टाफ की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक नया मरीज मिला संक्रमित
जिले में पिछले एक पखवाड़े में संक्रमण के 17 नए केस आ चुके हैं, उनमें से वर्तमान में नौ एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिंग भी बढ़ाई गई है। स्कूलों में से भी सैंपल लिए जा रहे हैं हालांकि स्कूलों में अभी संक्रमण का कोई केस नहीं मिला है। शुक्रवार को जिले में एक नया मरीज संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त तैयारियां की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस लहर में बच्चों को संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है, ऐसे में बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क किया गया है। ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन सिलिंडरों की संख्या भी पर्याप्त है।
- डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed