{"_id":"65aac358c583e9f25903a60a","slug":"3-villages-of-dabwali-made-drug-free-adgp-honored-sirsa-news-c-128-1-slko1008-13869-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डबवाली के 3 गांवों को किया नशा मुक्त, एडीजीपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डबवाली के 3 गांवों को किया नशा मुक्त, एडीजीपी ने किया सम्मानित
Sat, 20 Jan 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
एडीजीपी को स्वागत देते गण्यमान्य।
सिरसा। पुलिस जिला डबवाली के तीन गांव दारेवाला, झुटी खेड़ा और चक जालो के पूरी तरह से नशा मुक्त हो गए। इस मौके पर नशा मुक्ति टीम व पुलिस जिला डबवाली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गांव दारेवाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने तीनों गांवों के सरपंचों को नशा मुक्त गांव होने पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीकांत जाधव ने कहा कि हमारी संस्कृति रही है कि हम अपने माता-पिता की आंखों में आंसू नहीं देख सकते। अतः हमें उनकी भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए व जीवन में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे माता-पिता के दिल को ठेस पंहुचे। जो युवक नशे से दूर हैं, अपनी मेहनत के बल पर अपना लक्ष्य हासिल करते हैं, सही मायने में वही धाकड़ हैं।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिला होने के कारण डबवाली जिला नशे के मानचित्र पर रेड जोन एरिया में है। उन्होंने ग्रामीण व्यक्तियों से आह्वान किया कि नशा तस्करों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। यदि कहीं कोई व्यक्ति नशा बेचता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत गांव के सरपंच, नम्बरदार, चौकीदार, ग्राम प्रहरी को दी जाए। इसके साथ-साथ पुलिस के टोल फ्री नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
एडीजीपी ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ नशा करने वाले लोगों को चिह्नित करके उनका नशा छुड़ाने का कार्य भी कर रही है। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी 40 गांवों के सरपंचों व ग्रामीणों से आह्वान किया कि एक जुट होकर डबवाली के माथे से नशे का कलंक हटाने में लग जाए।
इस अवसर पर पुलिस जिला डबवाली के पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह, सिरसा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जसकरण सिंह कंग, गांव दारेवाला की सरपंच राधिका कालरा, सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार, गांव झुटी खेड़ा के सरपंच देवीलाल, चक जालो की सरपंच सरोज सहित डबवाली के 40 गांवों के सरपंच मौजूद रहे।