{"_id":"6967e119ee26059f4802749d","slug":"3-arrested-with-heroine-sirsa-news-c-128-1-sir1004-151256-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अलग-अलग स्थानों से 115.27 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अलग-अलग स्थानों से 115.27 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार
Thu, 15 Jan 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 115 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत 20 लाख रुपये है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान गांव संतनगर क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गांव संतनगर की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिय़ा। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 101 ग्राम 42 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम बसंत सिंह है। वह गांव संत नगर जिला सिरसा का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, सीआईए ऐलनाबाद की एक अन्य टीम गश्त के दौरान रानियां के वार्ड नंबर 12 से एक युवक से 7 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी युवक विक्रम सिंह वार्ड नंबर 12 का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
इसके अलावा, एएनसी सिरसा ने बेगू रोड से स्कूटी सवार युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 6 ग्राम 950 मिलीग्राम हेरोइन मिली। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई कर रही है।