{"_id":"637e58a1e516ce5d565b6b5c","slug":"3-000-vehicles-stuck-in-city-traffic-jam-for-two-hours-main-road-blocked-sirsa-news-hsr64789979","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो घंटे तक शहर में लगे जाम में फंसे तीन हजार वाहन, मुख्य मार्ग ब्लॉक होने से बेपटरी हुई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो घंटे तक शहर में लगे जाम में फंसे तीन हजार वाहन, मुख्य मार्ग ब्लॉक होने से बेपटरी हुई व्यवस्था
विज्ञापन
लालबत्ती चौक पर डाकघर रोडपर जाम में फंसी एंबुलेंस ।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। अतिक्रमण व रेहड़ियों के चलते शहर में बुधवार को यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। दो घंटे तक यातायात जाम होने से तीन हजार वाहन फंस गए। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी भी जाम से निपटने के लिए कार्यालय में बैठक करते रहे। उधर दोपहर एक से तीन बजे से शहर के मुख्य मार्ग जाम रहे। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने भी सड़क सुरक्षा कमेटी व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक की अध्यक्षता की और जाम की स्थिति से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए।
मौसम में बदलाव होने के साथ ही अब शहर चार पहिया वाहनों की संख्या भी पहले से बढ़ी है। बुधवार दोपहर के समय शहर के डबवाली रोड स्थित लालबत्ती चौक, सांगवान चौक, सरकूलर रोड स्थित जगदेव चौक और शिव चौक पर यातायात जाम हो गया। यहां पर दो से तीन हजार वाहन जाम में फंस गए। जाम को खुलवाने के लिए जगह-जगह पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
उधर, उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा कमेटी व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक ली। बैठक में उपायुक्त ने कमेटी द्वारा रखे गए विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। रोड सेफ्टी एसोसिएट की ओर से जिला व शहर के विभिन्न सड़क मार्गों पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के मेजर स्पॉट प्वाइंट बारे पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी सड़क मार्गों, चौराहों आदि पर जरूरी सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश बैनीवाल, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रोड पर ब्लैक स्पॉट व अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सड़क मार्गों पर बने ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) व रोड के साथ हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की संभावना के दृष्टिगत जहां मेजर डेंजर प्वाइंट हैं, वहां पर अस्थायी रूप से सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालक को दूर से ही स्थिति का पता चल सके। इसके अलावा सड़क के दोनों किनारों पर पेड़ों की झुकी हुई टहनियों की छंटाई करवाई जाए, ताकि वाहन चालक को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सड़कों पर लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए ताकि अंधेरे के कारण कोई दुर्घटना न होने पाए।
सड़क के साथ खड़े पेड़, पोल और बैरिकेड्स पर लगाएं रिफ्लेक्टर
बैठक में सड़क के नजदीक पेड़, पोल सहित जितने भी पुलिस बैरिकेड्स शहर में लगे हुए हैं, उन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई के निर्देश भी दिए। वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करवाएं तथा इस बारे लोगों को जागरूक करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी स्कूल वाहन हैं, उनमें सुरक्षा मानकों की जांच की जाए। अगले तीन महीने में यह जांच कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भावदीन टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा मानकों के तहत उचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी सख्ती करने के निर्देश दिए।
लालबत्ती चौक पर जाम लगने से ब्लॉक हुए सभी रोड
शहर के लालबत्ती चौक पर जाम लगने के कारण शहर डाकघर की तरफ जाने वाला रोड व बालभवन रोड भी ब्लॉक हो गया। इसके कारण कई वाहन चालक गलियों से वाहन निकालकर एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हुए भी नजर आए।
दोपहर के समय जाम की स्थिति बनी थी। जिसके चलते अतिरिक्त जवानों को चौक चौराहों पर तैनात कर दिया। कुछ ही समय में जाम खुलवा दिया गया। वाहनों की संख्या अब शहर में बढ़ रही है। जिसके कारण स्थिति खराब हो रही है।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।