फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   299 complaints of property ID were settled in two days, 500 pending due to non-completion of papers

Sirsa News: दो दिन में प्रॉपर्टी आईडी की 299 शिकायतों को हुआ निपटारा, कागजात पूरे न होने पर 500 लंबित

Sun, 11 Jun 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
299 complaints of property ID were settled in two days, 500 pending due to non-completion of papers
नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करते नगर परिषद के कर्मचारी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर करने के लिए नगर परिषद में दो दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर के पहले दिन 95, जबकि दूसरे दिन 204 शिकायतें आईं, जिनका निपटारा किया गया। रविवार को नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया और स्थिति जानी। उन्होंने कर्मचारियों को ऑनलाइन आई शिकायतों के दस्तावेज पूरे न होने के चलते शिकायतकर्ताओं को फोन कर उनकी समस्या का हल करने के भी निर्देश दिए हैं। हालांकि शाम चार बजे के बाद कर्मचारियों की सीटें खाली होने पर कई शिकायतकर्ताओं ने रोष भी जताया है।
रविवार को भी नगर परिषद में शिकायतों के समाधान के लिए पांच हेल्ड डेस्क लगाए गए। शाम पांच बजे तक नगर परिषद के पोर्टल व ऑफलाइन 204 शिकायतें पहुंची हैं। इनका कर्मचारियों की तरफ से निपटारा कर दिया गया है। अभी 500 के करीब ऐसी शिकायतें पेंडिंग पड़ी हैं, जिनके शिकायतकर्ताओं की ओर से ऑनलाइन दस्तावेजों को अपलोड नहीं किया गया है।
विज्ञापन


चार बजे के बाद सीटों से गायब मिले कर्मचारी तो लोगों ने जताया रोष
शाम करीब तीन बजे शिकायतकर्ताओं की संख्या कम हुई तो डेस्क पर बैठे कई कर्मचारी वहां से गायब हो गए। समाजसेवी अमित सोनी और बलदेव राज ने बताया कि कर्मचारियों के सीट से नदारद होने के कारण शिकायतकर्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। शिविर में अगर सभी कर्मचारी बैठकर लोगों की समस्याओं का हल करे, तो उन्हें इसकी सुविधा मिलेगी। शिविर का समय पांच बजे तक का है, लेकिन कई कर्मचारी चार बजे ही सीट छाेड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिनभर 204 शिकायतें आई थी। जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। कई शिकायतें पहले आई थी। जिनके दस्तावेजों में कमी के कारण उन्हें वापस शिकायतकर्ता के पास भेजा था। अब शिकायतकर्ता को फोन कर बुलाया जाएगा और उनकी समस्या को मौके पर हल किया जाएगा। शाम को कई कर्मचारियों ने अपना काम निपटा दिया था और वह चले गए थे। सभी शिकायतों का समाधान किया गया है। - मनीष सैनी, इंचार्ज, प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed