फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   286 students included in the first merit list of postgraduate class, can pay fees till November 10

स्नातकोत्तर कक्षा की पहली मेरिट सूची में 286 विद्यार्थी शामिल, 10 नवंबर तक कर सकते है फीस का भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
286 students included in the first merit list of postgraduate class, can pay fees till November 10
सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातकोत्तर कक्षाओं की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। जिसमें स्नातकोत्तर के आठ संकायों की 325 सीटों पर 286 विद्यार्थियों के नाम आए हैं। मेरिट सूची में आए विद्यार्थी 10 नवंबर तक फीस का भुगतान कर दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थी फीस का भुगतान डीएचई के वेब पोर्टल पर लॉगिन कर पे-फीस के विकल्प पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातकोत्तर कक्षा की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। डीएचई द्वारा रिक्त सीटों पर दूसरी मेरिट सूची जारी नहीं कर सीधे ही 12 नवंबर को फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। इस काउंसिलिंग में आवेदन कर चुके विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे। फिजिकल काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा और फिर से 13 नवंबर को नए पंजीकरण करने के लिए डीएचई का पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल कॉलेज की स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए करीब 1155 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से केवल 286 विद्यार्थियों को ही पहली मेरिट सूची में शामिल किया गया है। शेष बचे 869 विद्यार्थी 12 नवंबर को होने वाली पहली फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेकर दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातकोत्तर में संकाय, कुल सीटें, आवेदन, मेरिट सूची में नाम
एमए अर्थशास्त्र, 45,95,37
एमए अंग्रेजी, 40,137,32
एमए हिंदी,40,147,35
एमए राजनीतिक,40,226,38
एमए पंजाबी, 40,141,34
एमए इतिहास, 40,171,39
एमए मनोविज्ञान, 40,167,39
एमकॉम,40,71,32
मेरिट सूची में आए विद्यार्थी 10 नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। जिसके बाद 12 नवंबर को स्नातकोत्तर के लिए कॉलेज परिसर में फिजिकल काउंसिलिंग होगी, जिसमें पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं।
-डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed