फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   28 seminars will be held at block level regarding Mission Buniyaad and Super-100.

Sirsa News: मिशन बुनियाद व सुपर-100 को लेकर 28 से खंड स्तर पर होंंगे सेमिनार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
28 seminars will be held at block level regarding Mission Buniyaad and Super-100.
शहर में बने बुनियाद केंद्र में कक्षा लगाते
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से 28 दिसंबर को जिले के खंडों में सेमिनार का आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व सुपर-100 के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

जिले में पहली बार खंड स्तर पर सेमिनार का आयोजन करवाया जाएगा। पहले यह सेमिनार सिर्फ जिला स्तर पर ही करवाए जाते थे। इस साल से ही खंड स्तरीय सेमिनार की शुरुआत की गई है। जिले के सातों खंडों में इसी माह सेमिनार होंगे। सेमिनार की शुरुआत 20 दिसंबर से प्रदेशभर में की जाएगी। इन सेमिनार का उद्देश्य राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को बुनियाद व सुपर-100 के बारे में संपूर्ण जानकारी देना है। सेमिनार में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहेंगे। ताकि विद्यार्थियों को मिशन में दाखिला लेने पर कोई अभिभावक मना न करे।
विज्ञापन

जिले के पांच बुनियाद केंद्र पर कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी विकल्प संस्थान द्वारा ब्रॉडकास्ट किए जा रहे लाइव और रिकॉर्डेड लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

जानिए क्या है मिशन बुनियाद और सुपर-100
बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार द्वारा विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए चलाया जाता है। जिसमें विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित किया जाता है। बुनियाद कार्यक्रम के लिए विद्यार्थी को 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। वहीं 9वीं कक्षा में राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहा हो। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। इसके तहत विद्यार्थियों को नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना तथा अन्य छात्रवृति प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर - 100 के चयन के लिए विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा। स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर 100 योजना शुरू की थी। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों को नीट और आईआईटी जेईई के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है और बच्चों को रहने एवं खाने की फ्री सुविधा भी सरकार के द्वारा मुहैया करवाई जाती है ।


-----------------------

शहर में इन स्थानों पर बनाए हैं बुनियाद केंद्र
केंद्र का नाम, विद्यार्थियों की संख्या, नौवीं, दसवीं
राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा, 26, 35
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली, 20, 7
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चोपटा, 24, 15
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां, 6
- राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद, 27, 13
-----------------------

खंड में इस प्रकार होंगे सेमिनार
दिन, खंड का नाम, जगह का नाम
- 28 दिसंबर, चोपटा, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल
- 30 दिसंबर, ओढां, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली
- 3 जनवरी, रानियां, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां
- 4 जनवरी, डबवाली, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम सिरसा रोड, डबवाली
- 5 जनरवरी, सिरसा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- 8 जनवरी, ऐलनाबाद, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल
- 11 जनवरी, बड़ागुढां, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बप्पां


----------------------

खंड स्तर पर आयोजित होने वाले जागरूकता सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम, सीटीएम, बीडीओ अथवा समकक्ष अधिकारी विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे। इस कार्यक्रम में संबंधित खंड के प्रत्येक राजकीय स्कूल से कक्षा 8वीं और 10वीं के टॉप तीन विद्यार्थी व उनके अभिभावक भाग लेंगे । --- डॉ. मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी, बुनियाद कार्यक्रम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed