फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   28 lakh cheated by getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी, गृहमंत्री अनिल विज के आदेशों पर पुलिस ने जांच के बाद किया केस दर्ज

Thu, 02 Jul 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
28 lakh cheated by getting a job
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में डीसी रेट पर नौकरी दिलवाने के नाम पर दर्जनों युवाओं से 28 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। गृह मंत्री अनिल विज के आदेशों पर जांच के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कर्मजीत, रमेश व नवजोत सिंह ने बताया कि 30 जून 2019 को उन्हें जगदीप सिंह निवासी वीरूवालागुढ़ा व देशराज वार्ड नं. 8 मंडी कालांवाली मिले। देशराज ने उन्हें बताया कि वह उन लोगों को डीसी रेट पर नौकरी दिलवा देगा, लेकिन सभी को सिक्योरिटी के लिए प्रति व्यक्ति के हिसाब से एक लाख 30 हजार रुपये उसे देने होंगे। इसके बाद उन्होंने करीब 15-20 युवाओं से 28 लाख रुपये एकत्रित कर देशराज को दे दिए। जिसके बदले देशराज ने सभी को एक-एक ब्लैंक चेक दे दिया। उसके बाद देशराज ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में इंटरव्यू लेने के बाद वहां मौजूद अमित कुमार, जरनैल सिंह, राजवीर, सोहन लाल सभी को ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। ज्वाइनिंग लेटर लेने के बाद उन्हें पता चला कि हमें फर्जी लेटर दिया गया है। उसके बाद थाना बड़ागुढ़ा में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद देशराज ने थाने में एसएचओ के सामने सभी युवाओं के रुपये वापस देने की बात कही और कुछ समय मांगा। लेकिन अब तक उन्होंने हमारे रुपये वापस नहीं किए हैं। हमारे साथ लगभग 28 लाख का धोखा हुआ है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई रामनिवास ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को काबू कर मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed