फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2770 tool kits reached for 60 schools, students will get for five skill courses

Sirsa News: 60 स्कूलों के लिए पहुंचीं 2770 टूल किट, पांच स्किल कोर्सों के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी

Fri, 10 Mar 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 10 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
2770 tool kits reached for 60 schools, students will get for five skill courses
राजकीय स्कूल में बच्चों को टूल किट्स वितरित करते शिक्षक। संवाद
सिरसा। जिले के 60 स्कूलों के लिए एनएसक्यूएफ (राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क योजना) के तहत 2770 टूल किट शिक्षा विभाग के पास पहुंच चुकी है। जिले के 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच स्किल कोर्सों के लिए ये टूल किट मिलेंगी। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल को टांसपोर्ट के लिए तीन हजार रुपये का बजट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले के 72 स्कूलों में 14 प्रकार के 143 स्किल कोर्स चल रहे हैं। इसमें से 60 स्कूलों के लिए पांच स्किल कोर्सों के लिए टूल किट जारी हुई है। इसके तहत नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के 2770 विद्यार्थियों को ये टूल किट दी जाएंगी। इनमें 1607 नौवीं व 1163 विद्यार्थी ग्यारहवीं कक्षा के हैं। इन टूल किट में विभिन्न प्रकार के स्किल के हिसाब से औजार और सामान उपलब्ध होगा। इसकी सहायता से विद्यार्थी विभिन्न स्किल सीख सकेंगे।
विज्ञापन




किट में उपलब्ध सामान से विद्यार्थी करेंगे प्रैक्टिकल अभ्यास
जिले के सात खंडों के राजकीय स्कूलों में समग्र शिक्षा विभाग की ओर से एग्रीकल्चर, अपैरल, ऑटो मोबाइल, ब्यूटी वेलनेस व हेल्थ केयर के स्किल कोर्स चलाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को एग्रीकल्चर टूल किट में दराती, कस्सी व अन्य खेती की मशीनें दी जाएंगी। अपैरल टूल किट में कपड़ा, सूई धागा, सिलाई मशीन व अन्य सामान दिया जाएगा। ब्यूटी वेलनेस टूल किट में पार्लर से संबंधित पूरा सामान दिया जाएगा। इस सामान की सहायता से विद्यार्थी प्रैक्टिकल अभ्यास कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रकार से दी गई है विद्यार्थियों को टूल किट

स्किल नाम 9वीं संख्या 11वीं संख्या कुल

अपैरल, 56, 16, 72
एग्रीकल्चर, 603, 380, 983

ऑटो मोबाइल, 209, 126, 335
हेल्थ केयर, 245, 277, 522

ब्यूटी एंड वेलनेस, 494, 364, 858
कुल, 1607, 1163, 2770



----------------

किट ले लाने के लिए जारी बजट

खंड किट बजट
बड़ागुढा 6 18000
डबवाली 14 42000
ऐलनाबाद 8 24000

चोपटा 7 21000
ओढां 5 15000

रानियां 8 24000
सिरसा 12 36000

कुल, 60, 180000

वर्जन

जिले के 60 स्कूलों में पांच स्किल कोर्स से संबंधी टूलकिट आई हैं। इन्हें स्कूलों में भेजा जा रहा है। ये टूल किट्स नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के 2770 विद्यार्थियों के लिए आई है। इस टूल किट के टांसपोर्ट के लिए प्रत्येक स्कूल को तीन हजार रुपये का बजट भी जारी किया गया है। - नरेंद्र सिंह शम्मी, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed