फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   272 dengue patients found so far in the district, 254 recovered

जिले में अब तक मिल चुके डेंगू के 272 मरीज, 254 हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
272 dengue patients found so far in the district, 254 recovered
नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक 272 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 254 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 18 मरीजों का सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने के लिए विभाग की ओर से पंचायती राज और नगर परिषद को पत्र भी लिखे जा रहे हैं। वहीं डेंगू के कारण अब नागरिक अस्पताल में भी ओपीडी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

वायरल बुखार होने के बाद अब मरीज डेंगू की चपेट में तेजी से आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सैंपलिंग प्रक्रिया भी बढ़ाई गई है। हर रोज 80 से अधिक डेंगू के सैंपलों की टेंस्टिंग की जा रही है। जिसके चलते हर रोज 20 से अधिक डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 1228 मरीजों के अलाइजा टेस्ट किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से सिरसा में अब तक 928 और डबवाली में 300 मरीजों के अलाइजा टेस्ट किए गए हैं। वहीं जिले में डेंगू के आशंकित तीन मरीजों की अब तक मौत भी चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए टीमों को भी गांवों में भेजा जा रहा है और सर्वे करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में मरीज करवा रहे है डेंगू का इलाज
निजी अस्पतालों में भी अब डेंगू के मरीज सबसे अधिक भर्ती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिरसा और डबवाली अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड भी बनाए गए हैं। लेकिन सुविधाओं के अभाव में मरीजों निजी अस्पतालों में पहुंच रहे है। जिसके कारण मरीजों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने के लिए विभाग ने लिखा पत्र
ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने के लिए भी विभाग की ओर से पंचायती राज अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। ताकि मच्छरों को खत्म किया जा सके। लेकिन अधिकारियों और से अभी तक गांवों में फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया ही शुरू नहीं की गई है। जिसके कारण अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।

डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। लोग अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दे और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और अन्य संसाधनों का उपयोग करे। नागरिक अस्पताल में भी मरीजों को सुविधा देने के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। बुखार होने के बाद मरीज डेंगू के सैंपल जरूर करवाएं।
- डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed