फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   27 roads will be constructed under Chief Minister Kisan Khet Sadak Yojana

Sirsa News: मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना के तहत 27 सड़कों का होगा निर्माण

Thu, 11 Jul 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
27 roads will be constructed under Chief Minister Kisan Khet Sadak Yojana
सिरसा। मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना के तहत सिरसा विधानसभा क्षेत्र में 27 सड़कों को निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए विधायक गोपाल कांडा की ओर से अनुमोदित 10 करोड़ के बजट को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस धनराशि से खेतों तक जाने वाले रास्तों को पक्का किया जाएगा ताकि किसानों को कोई परेशान न हो।
विज्ञापन


भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से भेजे गए विकास कार्यों को सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने अनुमोदित किया था। अब सिरसा क्षेत्र में मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना के तहत 27 सड़कों और रास्तों का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि गांव चाडीवाल में विकास मॉडल स्कूल से ढाणी आत्माराम भांभू बाया कृष्ण गोस्वामी की ढाणी तक आईपीबी रास्ता निर्माण पर 58.74 लाख, गांव चौबुर्जा में गुडिया खेड़ा रोड से ढाणी हरदयाल तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 13.78 लाख, बकरियांवाली रोड से ढाणी रामप्रकाश तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 14.35 लाख, गांव डिंग में बनमंदोरी रोड से ढाणी सुनील तक आईपीबी रास्ता निर्माण पर 59.69 लाख रुपये, ढाणी भूप सिंह से ढाणी शामलाल तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 94.46 लाख रुपये, डिंगमंडी-महुवाला मेन रोड से ढाणी ओमप्रकाश तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 70.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

गांव गदली में चोपटा रोड से ढाणी वीरेंद्र सिंह तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 31.69 लाख, गांव जोधकां में कुसुंभी-जोधकां रोड से ताराचंद की फैक्टरी तक आईपीबी रास्ता निर्माण पर 9.93 लाख, रेलवे फाटक से ढाणी कृष्ण जांगू तक आईपीबी रास्ता निर्माण पर 9.22 लाख, गांव मोचीवाली में जोधकां रोड से ढाणी दलबीर तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 20.03 लाख रुपये, मोचीवाली डिंग मेन रोड से ढाणी रजनीश जाखड़ तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 25.51 लाख रुपये, गांव मोडिया खेड़ा में ओमप्रकाश के घर से बकरियांवाली रोड बाया ढाणी तिलकचंद तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 114.91 लाख रुपये की लागत आएगी। गांव नारायण खेड़ा में ढाणी सरपंच सत्य प्रकाश से लेकर ढाणी प्रताप सिंह तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 32.28 लाख रुपये, गांव साहुवाला द्वितीय में शेरपुरा रोड से ढाणी अजीत राव तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 20.76 लाख रुपये, गांव शेरपुरा में ताजिया रोड से प्रताप मेहला से सुरजीत मेहला के घर तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 27.78 लाख रुपये, साहुवाला रोड से वेद महेरिया के घर तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 25.34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रास्तों का भी होगा निर्माण

गांव ताजिया खेड़ा में चाडीवाल रोड से ढाणी राकेश कूकना तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 04.71 लाख रुपये, चाडीवाल रोड से ढाणी महेंद्र सिंह तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 28.13 लाख रुपये, गांव बाजेकां में रंगोई नाला से सुखविंद्र सिंह कंग के खेत तक और ढाणी साधा सिंह से मुंशीराम की ढाणी तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 31.70 लाख रुपये, कंगनपुर में बाजेकां रोड से दलजीत सिंह ढाणी तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 17.58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कंवरपुरा में अली मोहम्मदपुर रोड से मुरारी लाल की ढाणी तक फिरनी से हरिजन बस्ती तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 72०91 लाख रुपये, गांव कुसुंभी में कुसुंभी सूचान रोड से ढाणी राजाराम तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 84.10 लाख रुपये, मोहम्मदपुर सलारपुर में खजान सिंह की ढाणी से महेंद्र सिंह की ढाणी तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 57.75 लाख रुपये, गांव नटार में सलारपुर रोड से बेदी ढाणी तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 35.64 लाख का बजट खर्च होगा। गांव फूलकां में हॉस्पिटल से ढाणी धर्मपाल भाकर तक और सिकंदरपुर रोड से ढाणी दलीप छिंपा तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 36.50 लाख रुपये, गांव रंगडी खेड़ी में अरनियांवाली रोड से ढाणी चंचल तक और जमाल रोड से ढाणी मंदीप तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 22.02 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed