{"_id":"6176eeaa6bfb9622f165b2b9","slug":"27-patients-including-12-jawans-admitted-in-dengue-ward-figure-reached-373-including-20-new-patients-sirsa-news-hsr6153589186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू वार्ड में 12 जवानों सहित 27 मरीज दाखिल, 20 नए मरीजों सहित 373 पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू वार्ड में 12 जवानों सहित 27 मरीज दाखिल, 20 नए मरीजों सहित 373 पर पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती बच्चा और उपस्थित उनके परिजन।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को डेंगू के 20 नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में डेंगू आशंकितों का आंकड़ा बढ़कर 373 तक जा पहुंचा है। ऐलनाबाद उपचुनाव ड्यूटी पर आए विभिन्न कंपनियों के जवान भी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में सोमवार को भी 12 जवानों को उपचार के दाखिल किया गया है, जबकि एक जवान को छुट्टी दे दी गई। अब अस्पताल प्रशासन ने नये सिरे से वार्डों का निर्धारण करना शुरू कर दिया है। नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में स्प्रेटर मशीन न होने के कारण मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जिले में हर रोज डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। निजी और सरकारी अस्पताल में काफी संख्या में मरीजों का इलाज चल रहा है। डेंगू के कारण मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है। नागरिक अस्पताल में प्लेट्लेट्स अलग करने की मशीन न होने के कारण मरीजों को निजी और संस्थाओं के ब्लड बैंकों में पहुंचना पड़ रहा है। हर रोज प्लेट्लेट्स की खपत अधिक होने के कारण ब्लड बैंकों में इसकी कमी आनी शुरू हो चुकी है। मरीज को दी जाने वाली प्लेट्लेट्स के बदले मरीजों के परिजनों से खून लिया जा रहा है। जबकि 400 रुपये जांच करवाने का चार्ज अलग से लिया जा रहा है। निजी अस्पतालों में काफी संख्या में मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों को इसका खर्च भी अधिक उठाना पड़ रहा है।
डेंगू मरीजों को चढ़ाई जा रही है हर रोज 250 प्लेट्लेट्स की थैलियां
जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 373 तक पहुंच चुकी है। इनमें से कई मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कई का इलाज निजी और सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। सिरसा में दो निजी ब्लड बैंक है। शहर के शिव शक्ति ब्लड बैंक से हर रोज 90 यूनिट प्लेट्लेस की खपत हो रही है। वहीं डेरा सच्चा सौदा स्थित ब्लड बैंक में 160 से अधिक यूनिट की खपत हो रही है। प्लेट्लेट्स की यूनिट देने के बदलते मरीजों के परिजनों से डोनर लिया जा रहा है। ताकि अन्य मरीजों को भी प्लेट्लेस की सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन
12 जवानों सहित 27 मरीजों का नागरिक अस्पताल में चल रहा इलाज
डेंगू के मरीज बढ़ने के साथ ही ऐलनाबाद उपचुनाव में आईं विभिन्न कंपनियों के जवान भी अब तेजी से डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में 12 डेंगू आशंकित जवानों का इलाज चल रहा है जबकि बच्चे और महिलाओं सहित कुल 14 अन्य मरीज अस्पताल में भर्ती है। एक जवान को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दूसरी मंजिल पर बनाए गए डेंगू वार्ड को अब 30 से अधिक बेडों का बना दिया गया है। सभी बेडों में मच्छरदानी लगाई गई है। हालांकि विभाग की ओर से अब महिलाओं, बच्चों और जवानों के कमरों को भी अलग-अलग कर दिया है ताकि जांच के दौरान मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सोमवार को डेंगू के 20 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 373 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। इनमें से कई मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अलग-अलग कंपनियों के करीब 10 जवान डेंगू से ग्रस्त मिल चुके हैं।
-डॉ. हरसिमरण सिंह, नोडल अधिकारी, मलेरिया शाखा।
डेंगू ग्रस्त और आशंकित होने वाले जवानों की संख्या की जानकारी हमारे पास फिलहाल नहीं है।
-डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।

नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में दाखिल मरीज- फोटो : Sirsa

नागरिक अस्पताल में भर्ती मरीज की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Sirsa