{"_id":"68696994dd3be3b4990f8831","slug":"260-players-were-selected-in-the-state-level-sports-trials-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140403-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राज्यस्तरीय खेल ट्रायल में 260 खिलाड़ियों का किया गया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राज्यस्तरीय खेल ट्रायल में 260 खिलाड़ियों का किया गया चयन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।
सिरसा। बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शनिवार को राज्यस्तरीय खेलों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से कुल 800 विद्यार्थियों ने ट्रायल दिए, जिसमें से 260 खिलाड़ी चुने गए। खेलों के ट्रायल सुबह 9 बजे से लेकर शाम तक जारी रहें। इस दौरान कुल 23 खेलों के लिए खिलाड़ियों ने ओपन केटेगरी के लिए अपने ट्रायल दिए।
ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्यस्तरीय खेलों में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र व 2 पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी।
कोई खिलाड़ी अन्य जिले का है और पढ़ाई सिरसा में कर रहा है तो संबंधित स्कूल और स्कूल का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। खेल खो - खो, कबड्डी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, साइकलिंग, रेसलिंग के ट्रायल करवाए गए । चयनित खिलाड़ियों की जिला स्तर पर टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी हुए चयनित
खेल का नाम, खिलाड़ी की संख्या
- बैडमिंटन, 8
- बास्केटबाल, 24
- साइकिलिंग, 16
- कयाकिंग, 20
- फुटबाल, 36
- कबड्डी, 24
- खो-खो, 24
- रोइंग, 34
- टेबल टेनिंस, 10
- वेटलिफ्टिंग, 20
- नेटबाल, 24
- रेसलिंग, 20
-- -- -- -- -- --
शनिवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में राज्यस्तरीय खेलों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से 260 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।-- - जगदीप कुमार, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्यस्तरीय खेलों में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र व 2 पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी।
विज्ञापन
कोई खिलाड़ी अन्य जिले का है और पढ़ाई सिरसा में कर रहा है तो संबंधित स्कूल और स्कूल का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। खेल खो - खो, कबड्डी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, साइकलिंग, रेसलिंग के ट्रायल करवाए गए । चयनित खिलाड़ियों की जिला स्तर पर टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी हुए चयनित
खेल का नाम, खिलाड़ी की संख्या
- बैडमिंटन, 8
- बास्केटबाल, 24
- साइकिलिंग, 16
- कयाकिंग, 20
- फुटबाल, 36
- कबड्डी, 24
- खो-खो, 24
- रोइंग, 34
- टेबल टेनिंस, 10
- वेटलिफ्टिंग, 20
- नेटबाल, 24
- रेसलिंग, 20
शनिवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में राज्यस्तरीय खेलों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से 260 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।