फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2586 candidates from Sirsa will give CET in other district

Sirsa News: सिरसा से 2586 अभ्यर्थियों दूसरे जिले में देंगे सीईटी

Sat, 05 Aug 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
2586 candidates from Sirsa will give CET in other district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सीईटी की शनिवार को होने वाली परीक्षा रद्द होने की सूचना के अभाव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे 100 से ज्यादा अभ्यर्थी बस स्टैंड पर पहुंचे। रोडवेज कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों को परीक्षा रद्द होने की जानकारी देकर वापस घर भेज दिया। अब यह परीक्षा सोमवार को होगी। जिले से रविवार व सोमवार को 2586 अभ्यर्थी सीईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) देने के लिए हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत के केंद्रों पर पहुंचेंगे। सोमवार को 29 विशेष बसें परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी। इन बसों में अभ्यर्थी अपनी परीक्षा का एडमिट कार्ड और आधार कार्ड दिखाकर मुफ्त में सफर कर सकेंगे।
सिरसा से रविवार अलसुबह और सोमवार को कुल 2586 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाएंगे। इसके लिए रोडवेज की ओर से स्पेशल बसों को लगाया गया है। शनिवार को होने वाली परीक्षा अब सोमवार को होगी। रविवार को सिरसा से दूसरे जिलों में कुल 1135 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए रवाना होंगे। सोमवार अलसुबह 1451 अभ्यर्थी परीक्षा देने के जाएंगे। वहीं महिला अभ्यर्थी के साथ उनके परिजनों को भी रोडवेज की ओर से निशुल्क में यात्रा करवाई जाएगी। इसके लिए रोडवेज की ओर से बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी लगाया गया है। इसमें अभ्यर्थियों को बस के समय व रूट की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


इन केंद्रों के लिए इतने बचे रवाना होंगी बसें
केंद्र, बसों की संख्या, समय सुबह
हिसार, 07, पांच बजे
करनाल, 08, दो बजे
कुरुक्षेत्र, 05, दो बजे
पंचकूला, 06, एक बजे
पानीपत, 03, 1.15 बजे


वर्जन
शनिवार को परीक्षा रद्द होने के बाद अब सोमवार को भी निशुल्क परीक्षा के लिए बसों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए 29 बसें रिजर्व रखी गई है। यह सभी नॉन स्टॉप रहेंगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क में यात्रा कर सकते है। यहीं बसें अभ्यर्थियों को वहां से वापस लेकर आएंगी। - शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed