{"_id":"66a021b2ae463420d605156c","slug":"256-grams-of-heroin-worth-lakhs-recovered-from-the-person-riding-the-car-had-brought-it-from-rohtak-was-to-be-supplied-in-the-city-and-surrounding-areas-sirsa-news-c-128-1-slko1008-123133-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार सवार व्यक्ति से लाखों की 256 ग्राम हेराेइन बरामद, रोहतक से लेकर आया था, शहर व आसपास के क्षेत्रों में करनी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार सवार व्यक्ति से लाखों की 256 ग्राम हेराेइन बरामद, रोहतक से लेकर आया था, शहर व आसपास के क्षेत्रों में करनी थी सप्लाई
Wed, 24 Jul 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने नेशनल हाईवे-9 पर भावदीन टोल प्लाज के पास कार सवार युवक को लाखाें रुपये की 256 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमल कुमार पुत्र घमंडी लाल निवासी चंडीगढि़या मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हेरोइन रोहतक से लेकर आया था।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान भावदीन टोल प्लाजा के आस पास मौजूद थी। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से कार आती दिखाई। जैसे ही कार सवार व्यक्ति ने पुलिस की टीम को खड़े हुए देखा तो भागने का प्रयास किया। कार अचानक मोड़ने के चक्कर में कार बंद हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो उससे लाखों रुपये की 256 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह यह हेरोइन रोहतक से लेकर आया था और सिरसा शहर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किया गए आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।