फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   25,138 voters will use their franchise for the first time in the assembly elections.

Sirsa News: विधानसभा चुनाव में 25,138 मतदाता पहली बार करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

Wed, 11 Sep 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
25,138 voters will use their franchise for the first time in the assembly elections.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में जिले के 10 लाख 6,115 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5 लाख 31,180 पुरुष, 4 लाख 74,908 महिला व 27 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 25,138 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 84 हजार 54 मतदाता है। इनमें 97485 पुरुष, 86,563 महिला व 6 ट्रांसजेंडर मतदाता है। डबवाली विधानसभा क्षेत्र में दो लाख सात हजार 245 मतदाता है। इनमें एक लाख 9 हजार 645 पुरुष, 97,597 महिला व 3 ट्रांसजेंडर मतदाता है। रानियां विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 89 हजार 166 मतदाता हैं। इनमें 99,928 पुरुष, 89,234 महिला व चार ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। सिरसा विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 30 हजार 519 मतदाता है। इनमें एक लाख 20 हजार 714 पुरुष, एक लाख 9 हजार 794 महिला व 11 ट्रांसजेंडर मतदाता है। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 95 हजार 131 मतदाता हैं। इनमें एक लाख तीन हजार 408 पुरुष, 91 हजार 720 महिला व तीन ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1379 सर्विस वोटर मतदाता है।
विज्ञापन



जिले में 996 मतदान केंद्र
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिला में कुल 996 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 187, डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 213, रानियां विधानसभा क्षेत्र में 188, सिरसा विधानसभा क्षेत्र में 216 तथा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 192 मतदान केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed