फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   25 colonies of the city became legal, objection on coming in Air Force area

Sirsa News: शहर की 25 कॉलोनियां हुई वैध, वायुसेना क्षेत्र में आने वाली पर आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
25 colonies of the city became legal, objection on coming in Air Force area
सिरसा। प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को वैध करने का प्रदेश सरकार का सिलसिला जारी है। वीरवार को जारी चौथी सूची में शहर के साथ जुड़ी 5 कॉलोनियों को वैध किया गया है। इसी के साथ अप्रूव्ड कॉलोनियों की संख्या 25 हो गई है। हालांकि मुख्यालय ने एयरफोर्स जोन में आने वाले कॉलोनियों को वैध नहीं किया है। इतना ही नहीं, कुछ अन्य कॉलोनियों पर भी मुख्यालय ने अलग-अलग ऑब्जेक्शन लगाए हैं। जिन्हें नगर परिषद दूर करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि वीरवार को घोषित वैध कॉलोनियों में कंगनपुर रोड, खैरपुर, खाजा खैरा, चतरगढ़पट़्टी, श्मशाबाद पट़्टी आदि का एरिया शामिल है। इन एरिया में 70 से लेकर 90 फीसदी तक निर्माण कार्य हो चुका है। अब इनको वैध घोषित किए जाने के बाद यहां एनओसी जारी हो सकेगी और जमीन की रजिस्ट्री हो सकेगी। इसका सीधा फायदा शहर की करीब एक लाख की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन

वहीं इन कॉलोनियों के वैध होने से लोगों में खुशी का माहौल है। वैध घोषित किए जाने के बाद अब इन एरिया में विकास के कई प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाने हैं। जिससे अब इन प्रोजेक्टों को सरकार की ओर से रफ्तार दी जा सकेगी। वहीं बड़े स्तर पर इन एरिया का विकास हो पाएगा। नगर परिषद से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शहर की अब कुल 25 कॉलोनियां वैध हो चुकी हैं। इनका खसरा नंबर सहित विवरण विभाग को पहले ही भेजा जा चुका है। हालांकि इसके अलावा 12 कॉलोनियों पर अलग-अलग कारणों से मुख्यालय से ऑब्जेक्शन लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एरिया हुआ वैध
1- कंगनपुर रोड एरिया
- ऑटो मार्केट के साथ लगते कंगनपुर एरिया में रेलवे लाइन क्रॉसिंग के आधार पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। बीएंडआर ने करोड़ों रुपये की लागत से इन प्रोजेक्ट को पूरा करना है।
2- चतरगढ़पट्टी एरिया
- चतरगढ़पट्टी रेलवे फाटक पर पुल बनाया जाना है। शहर के ट्रैफिक को देखते हुए बीएंडआर की ओर से इसका निर्माण किया जाना है। हालांकि यह एरिया पहली ही विकसित हो चुका है। अब इस एरिया को मूलभूत सुविधा को बढ़ावा मिलेगा।
3 - शाहपुर बेगू एरिया
- डेरा सच्चा सौदा के साथ लगते इस एरिया से निरंतर विकास हो रहा था। हालांकि यह एरिया पहले ही बड़े स्तर पर विकसित हो चुका है। अब यह एरिया वैध रिहायशी कॉलोनी क्षेत्र में आ चुका है।
4 - शमशाहबाद पट्टी एरिया
- शहर की शमशाहबाद पट्टी एरिया के कुछ हिस्से को वैध किया गया है। जिससे इस एरिया में अब तेजी से विकास कार्य होंगे। लोगों ने एरिया वैध होने पर काफी खुशी जताई है।
5 - खाजा खैरा एरिया
- रानियां रोड स्थित एरिया में 70 प्रतिशत से अधिक निर्माण हो चुका है। मूलभूत सुविधाएं अधिकारिक तौर पर मिलना बाकी है। हालांकि इन एरिया में काफी सुविधाएं पहले से ही मिल रही हैं।
इन 12 कॉलोनियों पर यह लगी आपत्तियां
1 सेना का एयरपोर्ट बना कारण
-एयरपोर्ट अथॉरिटी के 200 मीटर के दायरे में सरकार किसी कॉलोनी को वैध नहीं कर सकती है। ऐसे में एयरपोर्ट के इस दायरे में आने वाले कॉलोनियों को मुख्यालय ने रद्द कर दिया है।
2 - मुख्य रोड 6 मीटर न होना
-कुछ कॉलोनियों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क 6 मीटर नहीं होना कारण रहा है। इस समस्या के समाधान पर नगर परिषद के अधिकारी कार्य कर रहे हैं।
3 - कॉमर्शियल एक्टिविटी
- कुछ कॉलोनियों में कॉमर्शियल गतिविधियां भी देखने को मिली हैं। जिन्हें मुख्यालय ने वैध नहीं किया है। ऐसे में उन कॉलोनियों में आपत्तियां दूर करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

4 - बड़े स्तर पर खाली पड़ा है एरिया
कुछ कॉलोनियों में बड़े स्तर पर एरिया खाली पड़ा है और लंबे समय से वहां कोई एक्टिविटी नहीं है या नहीं। यह ऑब्जेक्शन भी मुख्यालय ने लगाया।
--------------------------------------
शहर की 5 कॉलोनियों को वैध किया गया है। कुछ कॉलोनियों में ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं। उनका समाधान किया जा रहा है। एयरफोर्स के दायरे में आने वाली कॉलोनियां को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
-अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed