फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   24 including the Deputy Chief Minister of Haryana gave interview for admission in PhD in CDLU

हरियाणा: उप-मुख्यमंत्री सहित 24 ने दिया पीएचडी में दाखिले के लिए इंटरव्यू, आज लगेगी पहली कट ऑफ लिस्ट

Mon, 07 Mar 2022 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 11:44 PM IST
सार

वहीं कुछ विद्यार्थियों ने परीक्षा में पारदर्शिता न होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रिजल्ट किसी अधिकारिक साइट पर नहीं है। प्रत्येक विद्यार्थी को विभाग टीम ने फोन करके बताया है कि आप परीक्षा में पास हो गए हो और सोमवार को काउंसिलिंग के लिए आना है।

विज्ञापन
24 including the Deputy Chief Minister of Haryana gave interview for admission in PhD in CDLU
काउंसलिंग के लिए जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में जाते हुए उपमुख्मंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोमवार को हरियाणा के सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पीएचडी की परीक्षा के बाद काउंसिलिंग हुई। जिसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी गठित कमेटी को इंटरव्यू दिया। वहीं विद्यार्थियों ने पारदर्शिता न होने के आरोपी भी लगाए हैं। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सुबह ही विश्वविद्यालय में साधारण विद्यार्थी की तरह पहुंचे और विभाग में अपनी एंट्री करवाने के बाद काउंसिलिंग करवाई। पीएचडी का परीक्षा परिणाम रविवार शाम को घोषित किया गया था। पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में 26 विद्यार्थियों ने पास की है जबकि एक विद्यार्थी का जेआरएफ नेट होने पर 27 विद्यार्थी काउंसिलिंग में शामिल होना था, मगर तीन विद्यार्थी काउंसिलिंग व इंटरव्यू से गैरहाजिर रहे।

विज्ञापन

 

परीक्षा में सामान्य विद्यार्थियों को 50 फीसदी व अनुसूचित जाति के विद्यार्थी को 45 फीसदी अंक की जरूरत थी। विभाग में हरविंद्र सिंह बैनीवाल ने सबसे अधिक 91 प्रतिशत, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 77 प्रतिशत व विरेंद्र सिंह ने 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आज लगेगी पहली कट ऑफ लिस्ट 
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पीएचडी 11 सीटों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी किया हुआ है। इंटरव्यू व काउंसिलिंग के बाद मंगलवार को मेरिट लिस्ट जारी होगी। पीएचडी में दाखिला मिलने वालों को 9 मार्च को फीस जमा करवानी होगी। 11 मार्च को वेटिंग लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट में दाखिला मिलने वालों को 12 मार्च तक फीस जमा करवानी होगी। इंटरव्यू व काउंसिलिंग में भाग नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को कट ऑफ लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। जिसको लेकर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को पहले ही अवगत करवा दिया था।


परिणाम को लेकर विद्यार्थियों ने जताई नाराजगी 
पीएचडी की परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में पारदर्शिता से परीक्षाएं व दाखिला नहीं हो रहा है। विभाग द्वारा रविवार देर शाम रिजल्ट जारी किया गया है। वहीं रिजल्ट किसी अधिकारिक साइट पर नहीं है। प्रत्येक विद्यार्थी को विभाग टीम ने फोन करके बताया है कि आप परीक्षा में पास हो गए हो और सोमवार को काउंसिलिंग के लिए आना है। वहीं परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के रिजल्ट भी नहीं दिखाया गया है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि संशय है कि सीटों पर फिक्सिंग की जा रही है। तभी रिजल्ट को छिपाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed