फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2364 vehicles checked in Night Domination, three illegal weapons, one kg of ganja recovered

नाइट डोमिनेशन में 2364 वाहन जांचे, तीन अवैध हथियार, एक किलो गांजा बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
2364 vehicles checked in Night Domination, three illegal weapons, one kg of ganja recovered
नाइट डोमिनेशन के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में शनिवार को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल, गाड़ियों सहित 2364 वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध पिस्तौल और गांजा भी पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर सिरसा, सिविल लाइन, थाना शहर सिरसा सहित अनेक क्षेत्रों में जाकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को जांचा।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस सर्च अभियान के दौरान जिले के अंदर तथा बाहर से प्रवेश करने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर कड़ी निगाह रखें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की सीमा के साथ लगते सीमावर्ती राज्यों पंजाब एवं राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए नाकों पर पूरी सतर्कता व चौकसी बरती जाए।
विज्ञापन

दो युवकों को अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित किया काबू
नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो युवकों को दो अवैध पिस्तौल व दो कारतूस सहित काबू किया है। प्रथम घटना में ओढां थाना पुलिस ने टी प्वाइंट से एक युवक को 12 बोर अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया है। ओढां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कांशीराम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान जसविंद्र उर्फ जस्सा निवासी तख्तमल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ ओढां थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में ऐलनाबाद थाना पुलिस ने हनुमानगढ़ रोड से एक युवक को 12 बोर अवैध पिस्तौल व दो कारतूस के साथ काबू किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान गोविंद राम ऐलनाबाद के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

स्कूटी सवार दो युवकों से एक किलो गांजा बरामद
एंटी नारकोटिक्स टीम ने नटार रोड से स्कूटी सवार दो युवकों को 1 किलोग्राम गांजा सहित काबू किया है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाता राम ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान हंसराज निवासी खाजा खेड़ा व अजय उर्फ काला गोशाला रोड के रूप में हुई है। पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed