फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   22 people found corona positive

कोरोना : संपर्क में आए चार लोगों समेत 22 संक्रमित मिले

Mon, 17 Aug 2020 07:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
22 people found corona positive
कोरोना जांच के लिए ट्रामा सेंटर पर खड़े लोग। - फोटो : Sirsa
जिले में सोमवार को कारोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं। सुबह 17 केस आए थे, बाद में शाम को पांच और नए केस आ गए, वहीं सात मरीज ठीक होकर घरों को लौट गए। प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सैंपलिंग बढ़ाएगी। अब हर प्रतिदिन दो हजार लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। जिले में अब तक 787 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 359 लोग उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को मिलने कोरोना संक्रमितों में चार ऐलनाबाद के हैं। शहर के हुडा सेक्टर में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर चार लोग पॉजिटिव पाए गए। इसे अतिसरिक्त शहर के नोहरिया बाजार से, दो एफ ब्लॉक से, एक कंगनपुर से, एक शिव चौक सिरसा, एक सेक्टर-19, एक गांधी कॉलोनी, एक एमसी कॉलोनी, कीर्तिनगर, डबवाली रोड, रानियां गेट, बाजेका और जीटीएम कॉलोनी में संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक विभाग की टीम आइसोलेट कर आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों के भी लिए जाएंगे सैंपल
सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया कि कोरोना कहर को देखते हुए सैंपलिंग की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा। ओपीडी में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। सभी प्रशासनिक अधिकारी भीड़ वाली जगह, सब्जी मंडी, मेन बाजार, वह जो लोग धरने पर बैठे है उन सभी के सैंपल लिए जाएंगे। पहले जहां प्रतिदिन 1500 सैंपल लिए जाते थे, वही अब प्रतिदिन 2000 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। कंटेनमेंट जोन के साथ लगते एरिया में भी सैंपलिंग का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महामारी को देखते हुए अस्पताल में पुलिस प्रशासन की मदद से सामाजिक दूरी को कायम करने के लिए चौकसी बढ़ाई जाएगी। बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को अस्पताल परिसर में जाने नहीं दिया जाएगा और जो व्यक्ति इसकी पालना नहीं करेगा, मास्क नहीं लगाएगा उसका चालान भी काटा जाएगा। अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए व आने वाले लोगो के लिए सैनिटाइजर का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed