फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   22 lakhs cheated in the name of capital investment in stock market

Sirsa News: शेयर बाजार में पूंजी निवेश के नाम पर ठगे 22 लाख

Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
22 lakhs cheated in the name of capital investment in stock market
सिरसा। साइबर ठग ने शेयर बाजार में पूंजी निवेश के नाम पर ऐलनाबाद के एक व्यक्ति से 22 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐलनाबाद के गोविंद विहार कॉलोनी निवासी सुखदेव शर्मा पुत्र महावीर प्रसाद शर्मा की ओर से साइबर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि उसके फेसबुक अकाउंट पर निवेश से संबंधित एड चल रही थी। उसने इस पर क्लिक किया तो उसे डी1 जेनस हेंडरसन नाम से व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ लिया।
विज्ञापन

इस ग्रुप में शेयर आईपीओ ट्रेडिंग से संबंधित चर्चाएं चल रही थी। ग्रुप में एमएस नताशा के नाम से एक नंबर दिया हुआ था। सुखदेव शर्मा का कहना है कि उसने क्लिक किया तो नताशा ने उसे लिंक भेजकर दो अन्य व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ा। नताशा ने उसे सीडी प्रियो ऐप डाउनलोड करा दी। नताशा ने उसके एक्सिस बैंक के अकाउंट नंबर से विभिन्न बैंकों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

सुखदेव शर्मा का कहना है कि उसके अकाउंट से कुल 21 लाख 95 हजार की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद उसे ग्रुप छोड़ने का निर्देश दिया गया। शर्मा से कहा गया कि आप ग्रुप को डिलिट कर दीजिए आपकी वन टाइम पेमेंट हो जाएगी। कुछ दिन बाद सुखदेव शर्मा को अहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद उसने बुधवार को उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed