फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   22 animals died due to lumpy pox in the district, the department vaccinated 8650 animals

Lumpy : जिले में लंपी पॉक्स से 22 पशुओं की मौत विभाग ने 8650 पशुओं को लगाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
22 animals died due to lumpy pox in the district, the department vaccinated 8650 animals
शेरपुरा गोशाला में पशुओं को वैक्सीन लगाते। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में लंपी पॉक्स के कारण पशु जहां मौत के शिकार हो रहे हैं, वहीं पालकों में इसका भय बना हुआ है। शनिवार को जिले में लंपी के कारण 22 पशुओं की मौत हो गई, जबकि 424 पशु इससे ग्रस्त हो गए। हालांकि विभाग के टीकाकरण अभियान ने भी दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी है और 8650 पशुओं को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 5151 पशु लंपी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3872 पशुओं स्वस्थ हुए हैं। जिले में फिलहाल लंपी के 1279 पशु ग्रस्त हैं। शनिवार को पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। जिन क्षेत्र में वायरस नहीं फैला है, वहां पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। शुक्रवार को जहां 350 पशुओं को ही टीका लगाया गया था, वहीं शनिवार को 8650 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। अब तक विभाग ने नौ हजार पशुओं का टीका लगा दिया है। जिला प्रशासन ने भी संबंधित चिकित्सकों की टीम को निर्देश दिए गए हैं कि तेजी से वैक्सीन लगा बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके। इस संबंध में जिला उपायुक्त ने बैठक भी ली।
विज्ञापन

वर्जन
जिला प्रशासन की ओर से आदेश दिए गए हैं कि सीमावर्ती राज्यों पर नाका लगाकर बेसहारा पशुओं को जिला की सीमा में न घुसने दिया जाए, ताकि यहां के पशुओं में संक्रमण अधिक न फैले। हमारी टीम पशुओं में टीकाकरण में लगी हुई है। अब तक 9 हजार पशुओं में वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ञ डॉ. विद्यासागर बांसल, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed