फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बारिश में भीगा पीला सोना, तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

बारिश में भीगा पीला सोना, तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

Sat, 11 May 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बारिश में भीगा पीला सोना, तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत
रानियां। क्षेत्र में गेहूं की तैयार फसल पर हुई बरसात से परेशान किसानों के लिए फिर से शनिवार दोपहर को बारिश किसानों के लिए परेशानी बन कर बरसी। यह बारिश दोपहर को शुरू हुई। क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई तो हो चुकी है लेकिन सरकार की खरीद में लेट लतीफी से मंडियों में अभी तक करीब 1 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं पड़ा है। इस बेमौसमी बारिश से किसानों का पीला सोना यानी गेहूं गीला हो गया।
विज्ञापन

रानियां व आसपास की मंडियों में बारिश होने से 1 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं भीग गया। इसी प्रकार रानियां अनाज मंडी, जीवननगर, खारियां, करीवाला, ढुढियांवाली, बणी, घोडांवाली और आसपास के गांवों में बेमौसमी बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनकर आई। किसानों ने सरकार से गेहूं की जल्द खरीद कर उठान की मांग की।
विज्ञापन

वहीं शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोग बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से खुश नजर आए। मौसम में पिछले कई दिनों के मुकाबले काफी नरमी थी। दोपहर के समय बरसात आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में भीगी फसल
बारिश की मार से उन किसानों की परेशानी और भी बढ़ गई है, जिन्होंने फसल को काट कर मंडी में बेचने के लिए रखा हुआ है। शहर व आसपास की मंडियों में गेहूं काफी पड़ी हैं। हल्की बरसात से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन खुले में पडी ढेरियां भीग गई। किसान तिरपालों से फसल को ढकते नजर आए। लेकिन बरसात का पानी फिर भी गेहूं पर पड़ा और गेहूं के ढेरियों के नीचे भी पानी जाने की संभावना है। जिससे फसल खराब हो सकती है। बरसात की वजह से मंडियों में करीब 1 लाख क्विंटल गेहूं भीग गया। मंडी में पड़े गेहूं भीग जाने से किसानों को अब सूखाने के लिए और मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं मंडी में गेहूं की ढेरियों के आसपास पानी भी एकत्रित हो गया। इस पानी को निकालने के लिए महिला मजदूरों को बाकायदा झाड़ू का सहारा लेना पड़ा और पानी को गेहूं से दूर करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed