फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   समय सीमा समाप्त, अब काटे जाएंगे पेयजल के अवैध कनेक्शन

समय सीमा समाप्त, अब काटे जाएंगे पेयजल के अवैध कनेक्शन

Sat, 03 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
समय सीमा समाप्त, अब काटे जाएंगे पेयजल के अवैध कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऐलनाबाद।
पानी और सीवर के अवैध कनेक्शन व बकाया बिलों के कनेक्शन काटने का अभियान पूरे जोरों पर है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता द्वारा शुक्रवार को सिरसा से आई विशेष टीम के साथ वार्ड नंबर 6, 7, 9 व 17 में जाकर अवैध कनेक्शन व बकाया बिल धारकों के कनेक्शन काटने का कार्य अपनी टीम की देखरेख में करवाया।

इस अभियान के दौरान शहरवासियों में बकाया बिल धारकों व अवैध कनेक्शन धारकों ने कनेक्शन मंजूर करवाने में रूचि दिखाई। कनिष्ठ अभियंता बीआर वर्मा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने 31 जनवरी 2018 तक बकाया बिलो का भुगतान नहीं किया है, उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विभाग द्वारा बनाई गई टीमों ने शहर में अवैध कनेक्शन धारकों के काफी तादाद में कनेक्शन काटे। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक बकाया बिल व अवैध कनेक्शन काटने का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता। वार्डों में गठित टीम में कार्यरत हरि किशन कुतिनिया, दर्शन सिंह, प्रताप सिंह, सुभाष बिश्नोई, भागी राम, कालू राम, रिशु, गुरजंट सिंह आदि कर्मचारियों ने डोर टू डोेर अभियान चलाया।
विज्ञापन


समय सीमा समाप्त, अब काटे जाएंगे पेयजल के अवैध कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed