फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   21 JCB and 2 DJ vehicles involved in bulldozer journey seized, released in the evening

Sirsa News: बुलडोजर यात्रा में शामिल 21 जेसीबी और डीजे की 2 गाड़ियों को किया जब्त, शाम को छोड़ा

Mon, 20 May 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
21 JCB and 2 DJ vehicles involved in bulldozer journey seized, released in the evening
सिविल लाइन थाना के बाहर सड़क पर खड़ीं रैली में चलने वाली जेसीबी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के समर्थन में सोमवार को अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली आयोजित की जाएगी। रैली को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इसी रैली की सफलता को लेकर हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो व विधायक गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के नेतृत्व में शहर में बुलडोजर रैली निकाली। इससे शहर व राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस प्रशासन के पास राजनीतिक पार्टियों और कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज करवाने के बाद बिना अनुमति के इनका इस्तेमाल करने के चलते 21 बुलडोजर व दो डीजे की गाड़ियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने जब्त कर दिया।
जेसीबी व डीजे की गाड़ी मालिकों ने बताया कि उन्हें पुलिस प्रशासन ने कुछ नहीं कहा है। उन्हें कहा गया है कि वह बैठे रहें और सभी गाड़ियों को थाने में खड़ा करवा लिया गया है। डीजे के मालिकों ने बताया कि उन्हें शादी में भी प्रोग्राम के लिए जाना था। अब थाने में डीजे खड़े होने के कारण उन्होंने दूसरे डीजे वालों को वहां पर भेजा है।
विज्ञापन

इस पूरे मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों की शाम को बैठक बुलाई। इसमें सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। बैठक के बाद सभी वाहनों को छोड़ दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि रैली के परमिशन थी। सभी वाहनों के कागज जांच में पूरे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलडोजर यात्रा पर इनेलो ने उठाए सवाल



इंडियन नेशनल लोकदल के कानूनी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप मेहता एडवोकेट ने शहर में निकाली गई बुलडोजर यात्रा पर जिला निर्वाचन अधिकारी से संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदीप ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली को लेकर भगवे का सहारा लेकर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। बुलडोजर रैली पूरी तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है जिला निर्वाचन अधिकारी को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदीप ने कहा कि वे इस सिलसिले में जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इस दिशा में उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। संवाद






कांग्रेस ने की जिला निर्वाचन अधिकारी से कार्रवाई की मांग

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य नवीन केडिया ने बुलडोजर रैली पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। इस पर जो भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई हो, करनी चाहिए। केडिया ने कहा कि भाजपा आचार संहिता का पूरी तरह से उल्लंघन कर रही है। निर्वाचन आयोग की इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed