फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एसडीओ ने वीएलडीए और शिकायतकर्ता का पक्ष सुना

एसडीओ ने वीएलडीए और शिकायतकर्ता का पक्ष सुना

Fri, 26 Apr 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ ने वीएलडीए और शिकायतकर्ता का पक्ष सुना
ओढां। गांव मिठड़ी में पशुपालन विभाग में तैनात वीएलडीए द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायत मामले में एसडीओ ने गांव में पहुंचकर वीएलडीए व शिकायतकर्ता पक्ष की सुनी। शिकायतकर्ता गुरु तेग बहादुर युवा क्लब के सदस्यों ने कहा कि उनके गांव में पशु उप-चिकित्सालय में तैनात वीएलडीए विक्रम सिंह द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरती गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में जब गोवंश को इलाज की जरूरत थी तो उस समय वीएलडीए ड्यूटी पर नहीं मिला है। सदस्यों ने कहा कि उन्होंने वीएलडीए को कभी भी गांव में नहीं देखा। इस बात पर एसडीएम ने वीएलडीए से जवाब मांगा तो उसने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसने ड्यूटी के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरती। लेकिन टीकाकरण व पशुगणना में उसकी ड्यूटी बाहरी क्षेत्र में लगने के कारण लोगों को परेशानी आना स्वाभाविक है। इस बात पर एसडीओ ने वीएलडीए को कहा कि माना कि उसकी ड्यूटी पशुगणना व टीकाकरण में लगी थी। लेकिन फिर भी लोगों को संतुष्ट रखना व पशुओं को उपचार मुहैया करवाना भी उसका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आने पाए। वीएलडीए द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद क्लब सदस्य संतुष्ट हो गए और उन्होंने शिकायत वापिस ले ली। इस मौके पर ग्रामीणों ने एसडीओ व वेटरनेरी सर्जन के समक्ष ये समस्या उठाई कि गांव में निजी चिकित्सक पशुओं के गर्भाधान के लिए सीमन-स्ट्रा को उच्च कोटि की नस्ल का कहकर मोटे दाम वसूलते हैं। जिस पर अंकुश लगाया जाए। गौरतलब हो कि क्लब सदस्यों ने वीएलडीए पर डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए उपायुक्त को शिकायत दी थी। जिस पर पशुपालन विभाग के उप-निदेशक डॉ. सुखविंद्र चौहान ने कालांवाली के एसडीएम अरूण बंसल को मामले की जांच सौंपी थी। इस अवसर पर वेटनरी सर्जन डॉ. धर्मवीर पोटलिया, डॉ. दीपक शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed