फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सराकरी बस नहीं मिलने से खफा विद्यार्थियों ने रोडवेज कर्मशाला के गेट को किया बंद, कई रूटों का टाइम हुआ मिस

सराकरी बस नहीं मिलने से खफा विद्यार्थियों ने रोडवेज कर्मशाला के गेट को किया बंद, कई रूटों का टाइम हुआ मिस

Fri, 15 Mar 2019 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
सराकरी बस नहीं मिलने से खफा विद्यार्थियों ने रोडवेज कर्मशाला के गेट को किया बंद, कई रूटों का टाइम हुआ मिस
गांवों के लिए रोडवेज बसें न मिलने से भड़के विद्यार्थी
विज्ञापन

सिरसा । गांवों के लिए दोपहर तीन बजे तक कोई बस न मिलने से भड़के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कर्मशाला के गेट को बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रोडवेज जीएम व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गेट बंद होने से 5 रूटों पर दौड़ने वाली बसों का टाइम मिस हो गया। इससे बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने कर्मशाला के गेट बंद की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों से गेट खोलने की अपील की। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी ने यह शर्त रख दी कि जब तक उनके लिए बस सुविधा रोडवेज शुरू नहीं करेगा तब तक वे कर्मशाला का गेट नहीं खोलेंगे। इसके बाद ड्यूटी इंस्पेक्टर बृजलाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने विद्यार्थियों के लिए एक बस कर्मशाला से बाहर निकलवाई। जिसके बाद ही प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार ढाई बजे बाजेकां, शेरपुरा, ताजिया, फूलकां व डिंग से सिरसा शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं वापस घरों को जाने के लिए बस स्टैंड में पहुंचे। करीब 3 बजे तक उनको अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए कोई सरकारी बस नहीं मिली। जिसके चलते छात्र-छात्राएं आक्रोषित हो गए और करीब 35-40 छात्र-छात्र एकत्रित होकर कर्मशाला के गेट पर पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने गेट को बंद कर दिया। जिसके कारण हिसार जाने वाली दो बसों, हनुमानगढ़ जाने वाली दो और एक संगरिया जाने वाली बस का कर्मशाला से नहीं निकल पाई। 5 बसों के रूट मिस होने के कारण यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

आधा घंटे तक जारी रही नारेबाजी
बस की डिमांड को लेकर विद्यार्थियों ने करीब आधा घंटे तक रोडवेज जीएम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान छात्र गुरदीप, संदीप, लवप्रीत और गुरसेवक ने कहा कि बाजेकां, शेरपुरा, ताजिया, फूलकां व डिंग से रोजाना 40 से अधिक छात्र-छात्राएं शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने पहुंचते है। लेकिन इन रूटों पर महज दो सरकारी बसें ही चल रही हैं। ऐसे में अक्सर विद्यार्थी न तो शिक्षण संस्थानों में ना ही घर टाइम पर पहुंच रहे है। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बसें नहीं दौड़ रही निर्धारित रूट पर
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के मुख्य सलाहकार चमन सिंह ने बताया कि बाजेकां, शेरपुरा, ताजिया, फूलकां व डिंग रूटों पर चार निजी बसों के परमिट सरकार ने जारी कर रखे हैं। लेकिन यह प्राइवेट बसें अपने निर्धारित रूटों पर नहीं चल कर लंबे रूटों पर दौड़ रही है। इस बारे में हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने कई बार रोडवेज महाप्रबंधक को अवगत करवाया। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस इन रूटों पर दो सरकारी बसें भी दौड़ रही है। अगर प्राइवेट बसें इन रूटों पर दौड़ने तो विद्यार्थियों की समस्या दूर हो जाए।

वर्जन
शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढने वाले बाजेकां, शेरपुरा, ताजिया, फूलकां व डिंग के छात्र-छात्राओं ने बस की मांग को लेकर कर्मशाला का गेट बंद कर दिया था। उनकों सरकारी बस उपलब्ध करवाई गई थी जिसके बाद विद्यार्थियों ने कर्मशाला का गेट खोल दिया। विद्यार्थियों के लिए स्पेशल चलाई जाए इसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक को लिखा जाएगा।
-बृजलाल सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, रोडवेज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed