फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पीडब्लडी रेस्ट हाउस में गोकुल सेतिया के साथ रात को थेहडवासी सीएम के ओएसडी से मिलें

पीडब्लडी रेस्ट हाउस में गोकुल सेतिया के साथ रात को थेहडवासी सीएम के ओएसडी से मिलें

Sat, 09 Mar 2019 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पीडब्लडी रेस्ट हाउस में गोकुल सेतिया के साथ रात को थेहडवासी सीएम के ओएसडी से मिलें
सीएम के ओएसडी से मिले थेहडवासी
विज्ञापन

सिरसा। सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह रात करीब सात बजे अनाज मंडी में गोकुल सेतिया के धरने पर उन्हें मनाने के लिए पहुंचे। इस मौके पर हरियाणा वेयरहाऊस के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल भी उनके साथ मौजूद थे। ओसएडी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में थेहड वासियों को मकान देने का फैसला पास कर दिया गया है। गोकुल सेतिया ने उनसे कहा कि वे रात को एक बार थेहड़ पर चलकर लोगों से मिलें ताकि उन्हें पता चलें कि थेहड़ वासी कैसी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों के कारण उन्होंने थेहड़ पर जाने से इंकार कर दिया। तब गोकुल सेतिया ने भी धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया। इसके बाद फैसला हुआ कि गोकुल सेतिया के नेतृत्व में थेहड़वासी एक बार सुरखाव रेस्ट हाउस में सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात नौ बजे करीब 200 थेहडवासी गोकुल के साथ सुरखाव रेस्ट हाउस में उनसे मिलने के लिए चलेंगे।

बता दे कि गोकुल सेतिया ने 24 फरवरी को भगत सिंह चौक पर हुंकार रैली करने के बाद अनाज मंडी में धरना दे दिया था। उनकी ओर से सिरसा में एम्स की तर्ज पर अस्पताल बनाने, विभिन्न माइनर का निर्माण करने, थेहड़ की समस्या का समाधान करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed