फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सूचना आयोग ने डीएसपी सीआईडी पंचकूला को किया तलब

सूचना आयोग ने डीएसपी सीआईडी पंचकूला को किया तलब

Sun, 23 Sep 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
सूचना आयोग ने डीएसपी सीआईडी पंचकूला को किया तलब
सूचना आयोग ने डीएसपी सीआईडी पंचकूला को किया तलब
विज्ञापन

सिरसा। बेगू रोड निवासी आरटीआई एक्टविस्ट व एडवोकेट पवन पारीक द्वारा किसी राजनीतिक हस्ती को रोष स्वरूप काले झंडे दिखाने के संदर्भ में मांगी गई सूचना उपलब्ध न करवाने पर राज्य सूचना आयोग ने डीएसपी सीआईडी पंचकूला को 25 सितंबर को तलब किया है। जून 2018 में एडवोकेट पवन पारीक ने मुख्य सचिव हरियाणा सरकार से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी कि सरकार की ओर से किसी राजनीतिक हस्ती व विशिष्ट व्यक्ति को विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाना अपराध की श्रेणी में है तो जानकारी दी जाए। मुख्य सचिव ने इसे डीजीपी हरियाणा को भेज दिया। डीजीपी ने भी इस बारे अनभिज्ञता जताते हुए इसे सीआईडी पंचकूला को भेज दिया। अब सीआईडी पंचकूला को सूचना आयोग ने 25 सितंबर को तलब किया है।

ये मांगी थी जानकारी:
सिरसा के आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन पारीक ने आरटीआई के तहत मांगी जानकारी में ये पूछा था कि राज्य सरकार के किसी नियमानुसार राज्य में किसी नागरिक द्वारा राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर विधायक से लेकर मंत्री, मुख्यमंत्री या राज्यपाल को उसके आगमन पर रोष स्वरूप काले झंडे दिखाने के कृत्य को सरकार द्वारा अपराध घोषित किया गया है। राजनीतिक या विशिष्ट हस्ती को किसी नागरिक द्वारा काले झंडे दिखाने को सरकार के किन आदेशों के तहत अपराध घोषित किया गया है। संबंधित आदेशों की प्रतिलिपि उपलब्ध करवाई जाए। कृपया उन तमाम नियमों व सरकार की हिदायतों की सत्यापित कॉपी उपलब्ध करवाई जाए, जिनके तहत जिला प्रशासन व पुलिस जैसी सरकारी एजेंसियों को किसी नागरिक को किसी राजनीतिक या विशिष्ट हस्ती को रोष स्वरूप काले झंडे दिखाने से रोकने की कानूनी शक्तियां प्रदान करती हैं। 1 जनवरी 2010 से लेकर इस आवेदन के निपटारे की तिथि तक राज्य में किन-किन स्थानों पर कुल नागरिकों के खिलाफ किसी राजनीतिक या विशिष्ट हस्ती को काले झंडे दिखाने की एवज में आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ये तमाम कार्रवाई किन नियमों के तहत की गई। क्या सरकार किसी नागरिक द्वारा किसी राजनीतिक या विशिष्ट हस्ती को रोष स्वरूप काले झंडे दिखाने के कृत्य को नागरिक की भावना व्यक्त करने का एक तरीका मानती है। यदि सरकार द्वारा नागरिकों को सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर किसी राजनीति या विशिष्ट हस्ती को काले झंडे दिखाने को अपराध घोषित किया जा चुका है तो फिर सरकार द्वारा नागरिकों को सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए अपनी भावना प्रकट करने के लिए क्या प्रभावी विकल्प प्रदान किया गया है। किसी राजनीतिक या विशिष्ट हस्ती को रोष स्वरूप काले झंडे दिखाने के कृत्य को आपराधिक कृत्य घोषित करने वाले नियमों व हिदायतों की सत्यापित प्रतिलिपि उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed