फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कुलपति ने किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण

कुलपति ने किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण

Mon, 08 Jan 2018 01:02 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
कुलपति ने किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कायत ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2018 के प्रात: कालीन सत्र के दौरान औचक निरीक्षण किया और पुख्ता परीक्षा प्रबंधों पर संतुष्टि जाहिर की।
कुलपति ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान वहां पर चल रही शोध गतिविधियों से होती है। विश्वविद्यालय के लगभग सभी विभागों के अंदर पीएचडी और एमफिल पाठ्यक्रमों में उच्च कोटि का शोध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और समाज विज्ञान शोध के क्षेत्र का राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। शोधार्थियों को समाजहित से जुड़े हुए शोध समस्या का चयन करके शोध कार्य करना चाहिए। विश्वविद्यालय प्रशासन अपने शोधार्थियों को प्रत्येक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को पीएचडी पाठ्यक्रम में 13 विभागों की 59 सीटों के लिए 543 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया और अलग-अलग विषयों की प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दी। इस परीक्षा के लिए बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो राजकुमार सलार ने अधीक्षक की भूमिका और विधि विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मुकेश गर्ग ने उप अधीक्षक की भूमिका निभाई। प्रात:कालीन सत्र के दौरान कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग की 10 सीटों के लिए 43 बच्चों ने परीक्षाएं दी अंग्रेजी विभाग की आठ पीएचडी सीटों के लिए 47 बच्चों ने परीक्षा दी वाणिज्य विभाग की पांच पीएचडी सीटों के लिए 33 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग की एक सीट के लिए चार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। अर्थशास्त्र विभाग की 03 पीएचडी सीटों के लिए 23 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी परीक्षा के दूसरे सत्र में बॉयोटेक्नोलॉजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, भौतिकी और लोक प्रशासन विभाग में प्रवेश के लिए 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इन चारों विभागों में पीएचडी की 21 सीटें हैं। प्रवेश परीक्षा के तीसरे सत्र में शारीरिक शिक्षा, विधि, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी और केमिस्ट्री की 11 सीटों के लिए 65 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। प्रो. अन्नु शुक्ला, प्रो. राजकुमार सिवाच, प्रो. विष्णु भगवान, प्रो. पंकज शर्मा फ्लाइंग ड्यूटी दी। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण आगमकर, उपपरीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित सांगवान, कुलपति के निजी सचिव होरीलाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed