फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   20 member team formed to stop robbery and theft

लूट और चोरी रोकने के लिए 20 सदस्यीय टीम गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
20 member team formed to stop robbery and theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदात को रोकने के लिए शहर थाना पुलिस की ओर से 20 सदस्य टीम का गठन किया गया है। टीम के सदस्य दिन में सिविल ड्रेस में शहर में गश्त करेंगे और रात को वर्दी में शहर के अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। इसके लिए पुलिस ने प्वाइंट भी तय किए हैं, ताकि चोरी की वारदात पर रोक लगाई जा सके।
शहर थाना क्षेत्र में रात के समय मोबाइल स्नैचिंग होंने और लड़ाई झगड़े के मामले बढ़ने लगे हैं। इसके चलते पुलिस ने सख्ती करने और गश्त बढ़ाने को लेकर तैयारी की गई है। दिन के समय मुख्य बाजारों में काफी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में ग्राहकों व दुकानदारों का सामान चोरी होने के कई मामले पुलिस के सामने आते हैं। वहीं रात के समय मोटरसाइकिल सवार बदमाश मोबाइल स्नैचिंग करने वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं। इसके कारण शहर वासियों को चोरी और छीनाझपटी होने का डर सताने लगा है। ऐसे में पुलिस ने अब प्लान तैयार कर गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों के आठ प्वाइंटों को तय किया गया है। इन प्वाइंटों पर बार-बार पुलिस गश्त करेंगी और इस दौरान कर्मचारियों को लोकेशन की जानकारी भी निरंतर देनी होगी। गश्त के दौरान किसी भी क्षेत्र में घटना होने की सूचना मिलती है तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेंगी। तय रूट प्लान के अनुसार ही पुलिस की ओर से गश्त की जाएगी और पूरे शहर में निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में स्नैचिंग और चोरी की घटना को रोकने के लिए 20 सदस्य टीम का गठन किया गया है। इसके लिए आठ प्वाइंटों को तय किया गया। दिन और रात के समय पुलिस गश्त पर रहेंगी। शहर में मोटरसाइकिल चोरी होने व स्नैचिंग होने की घटनाओं पर विराम लगाया जाएगा। - बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed