फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   20 incidents of fire in Sirsa on Diwali

Sirsa News: दिवाली पर सिरसा में आग की 20 घटनाएं, दाैड़ते रहे दमकल वाहन

Sat, 02 Nov 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
20 incidents of fire in Sirsa on Diwali
सिरसा। दिवाली पर शहर और गांवों में कई जगहों पर आग लगने की छोटी-बड़ी करीब 20 घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कई घटनाओं में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। सिरसा में वीरवार शाम तीन स्थानों पर आग लगी। इन पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर के परशुराम चौक पर विजय मेडिकल स्टोर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। तेजी से आग फैल गई। इसे देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। शिव चौक पर कपड़े के गोदाम में अचानक आग लग गई। इसका कारण नहीं बताया पाया लेकिन बाजार के बीच में होने के कारण आग से अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रानियां बाजार में फर्नीचर के बंद गोदाम में, लार्ड शिवा काॅलेज के पास मैट बनाने की फैक्टरी से सटे प्लाॅट में आग की घटनाएं हुईं। कई गांवों में पराली की गांठों, नरमे की लकड़ियों और कीटनाशकों की दुकान में भी आग लगने की सूचना मिली। जिन पर समय रहते हुए काबू पा लिया गया। अधिकतर घटनाओं का कारण पटाखों से आतिशबाजी और शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10:30 बजे गोदाम में लगी आग : शिव चौक के पास लेख सिंह वाली गली में कपड़े के गोदाम में वीरवार रात 10:30 बजे आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली की आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कीटनाशक की दुकान में लगी आग : डिंग मंडी में कीटनाशक की दुकान में आ लग गई। आग लगने पर ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर सूचित किया। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इस दौरान आग लगने के कारण दुकान का काफी सामान जलकर राख हो गया। दुकान में आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई।

नागरिक अस्पताल में पटाखों से जलने के मामले बहुत कम आए। दो युवक पटाखे जलाने के कारण जले थे। उनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। हालांकि नागरिक अस्पताल में आपसी झगड़े में घायल 10 से 15 लोगों ने प्राथमिक उपचार करा अपना मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed