फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 lakh duped by saying family is in danger in Australia

Sirsa News: आस्ट्रेलिया में परिवार खतरे में होने की बात कह ठगे दो लाख

Sat, 15 Jul 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 15 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
2 lakh duped by saying family is in danger in Australia
सिरसा। शहर की शास्त्री कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार से शातिर ने रिश्तेदार बनकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने अब मामले की शिकायत पुलिस काे दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शास्त्री कॉलोनी निवासी मुनीष अरोड़ा ने बताया कि 12 जुलाई को उनके नंबर पर कॉल आई। कॉल उसकी मां ने उठाई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनका रिश्तेदार बोल रहा है। जो विदेश में रहता है। इस पर मेरी माता ने कहा कि ननु बोल रहा है क्या आस्ट्रेलिया से। इस पर उसने कहा कि हां ननु ही बोल रहा हूं। उसने कहा कि मैं और मेरा परिवार यहां आस्ट्रेलिया में बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए है। उन्हें यहां पर अभी 6 लाख रुपये की सख्त आवश्यकता है, नहीं तो यहां कि पुलिस उसे और उसके परिवार को जेल में डाल देगी। जिसके बाद उक्त शातिर ने उनके खाते में 7.5 लाख रुपये डालने का एक मैसेज भेजा। जोकि फर्जी था। उसकी मां ने पिता व माता के संयुक्त खाते से उस खाते में 2,00,014 रुपये चेक से डाल दिए। इसके बाद एक बार फिर से काल शातिर की कॉल आई और कहा कि और पैसों की आवश्यकता है इस पर उन्हें पता चला कि यह फ्राड है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed