फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 arrested with duplicate number plate of modified jeep

Sirsa News: फर्जी नंबर प्लेट की मॉडिफाइड जीप के साथ दो आरोपी काबू

Mon, 25 May 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
2 arrested with duplicate number plate of modified jeep
नशा तस्करी के मामले में भगौड़े आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



डबवाली । हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित बठिंडा नाके पर शनिवार रात को डीएसपी मुख्यालय डबवाली योगेश कटारिया के नेतृत्व में 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष टीम ने विशेष अभियान चलाया।


डीएसपी डबवाली योगेश कटारिया की अगुवाई में पूरी रात चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने पंजाब की ओर से आने-जाने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी ली। इस दौरान सभी वाहन सख्ती से चेक किए गए व सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ड्रंकन ड्राइविंग वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने बठिंडा की ओर से आती हुई एक मोडीफाइड जीप को नियमित चेकिंग के लिए रोका और कागजों की जांच की गई । गाड़ी में बैठे व्यक्तियों रबदीप व जसप्रीत सिंह द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। गाड़ी के संबंधित जानकारी जुटाने पर गाड़ी की नंबर प्लेट भी फर्जी निकली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि दोनों व्यक्तियों की ओर से गाड़ी मॉडिफाइड करके फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर तैयार की गई थी। उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

वहीं, सीआईए स्टाफ डबवाली ने नाइट डोमिनेशन में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर डबवाली में दर्ज एक अभियोग में भगोड़ा था। आरोपी मनिंदर उर्फ सन्नी को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में 8 अप्रैल को थाना सदर टीम ने दो आरोपियों जसपाल सिंह उर्फ जस्सी व अर्शदीप सिंह को 5.820 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। उक्त आरोपी मनिंदर उर्फ सन्नी इस मामले में मुख्य सप्लायर था, जो अब तक भगोड़ा था। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed