{"_id":"6a11e80e0523937c84079115","slug":"2-arrested-with-doda-churapost-sirsa-news-c-128-1-sir1011-158846-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 3 किलो 668 ग्राम डोडा चूरा सहित कार सवार दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 3 किलो 668 ग्राम डोडा चूरा सहित कार सवार दो युवक गिरफ्तार
Sat, 23 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 23 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। डिंग थाना पुलिस ने शनिवार को नेशनल हाईवे-9 स्थित पतली डाबर क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 3 किलो 668 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। आरोपी ईश्वर और रणवीर सिंह ढाणी बिलासपुर जिला फतेहाबाद के रहने वाले हैं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि डिंग थाने की पुलिस टीम गश्त के दौरान पतली डाबर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक कार आती दिखाई दी। कार सवार युवकों ने पुलिस वाहन को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों ईश्वर सिंह और रणवीर सिंह को पकड़ लिया।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 3 किलो 668 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।